होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुझे मेरे नाम का पूरा अर्थ बताया था अटल जी ने: अभिज्ञान प्रकाश

मुझे मेरे नाम का पूरा अर्थ बताया था अटल जी ने: अभिज्ञान प्रकाश

देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए एनडीटीवी समूह के कं‍सल्टिंग एडिटर अभिज्ञान प्रकाश...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अभिज्ञान प्रकाश

कंसल्टिंग एडिटर, एनडीटीवी समूह ।।


देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए एनडीटीवी समूह के कं‍सल्टिंग एडिटर अभिज्ञान प्रकाश काफी भावुक होते हुए कहते हैं कि मेरी मां के बाद अपने नजरिये से मेरे नाम का पूरा अर्थ मुझे अटल जी ने ही समझाया था। उन्‍होंने बताया था कि अभिज्ञान का मतलब होता है पहचान और यही वजह है कि पुराने समय में विश्‍वविद्यधलयों में आईकार्ड को अभिज्ञान पत्र कहा जाता था। संस्‍कृत और पाली भाषा में अभिज्ञान को अभिक्षनान बोला जाता है। मेरे नाम का विश्‍लेषण करते हुए अटल जी ने बताया था कि कालिदास ने अपनी प्रसिद्ध कृति का नाम 'अभिज्ञान शाकुंतलम' क्‍यों रखा। इसके पीछे की वजह ये थी कि शकुंतला दुष्‍यंत का प्‍यार थी और इस प्‍यार की पहचान उनका बेटा भरत था, जिसके नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा। इसलिए, शकुंतला की पहचान बताने वाली कृति का नाम अभिज्ञान शाकुंतलम रखा गया। 

अभिज्ञान का कहना है कि अटल जी को घूमने का काफी शौक था। छुट्टियों में जब भी वह मनाली जाते थे तो मैं भी उनके साथ जाता था। इसके अलावा अटल जी के प्रधानमंत्री रहते हुए मैंने उनके साथ काफी विदेश यात्राएं भी की हैं। मैं पहला पत्रकार था जिसने पोखरण की खबर ब्रेक की थी। इस मामले को लेकर जब पहली प्रेस कॉंफ्रेंस की गई थी तो अटल जी ने मजाक में कहा भी था कि आपके पास तो सारी खबरें पहले ही आ जाती हैं। जब भी कभी अटल जी मूड में होते थे तो मुझे अभिज्ञान शाकुंतलम कहकर बुलाते थे। आज राजनीतिक दलों में जिस तरह का वीआईपी कल्‍चर है, वे इसके सख्‍त खिलाफ थे। जिस तरह आज नेताओं से मिलना मुश्किल है, वैसा अटल जी के समय में कभी नहीं रहा। उनसे आराम से मुलाकात हो जाती थी। मुझे अभी भी याद है कि एक बार गलती से अटल जी के सुरक्षाकर्मी का पैर हमारे कैमरामैन के पैर आपस में टकरा गए थे। सुरक्षाकर्मी के कुछ कहने पर अटल जी ने उसे काफी डांटा था। उन्‍होंने कहा था कि भीड़ और धक्‍कामुक्‍की में तो ऐसा हो जाता है। जबकि यदि इस तरह का वाक्‍या आजकल के नेताओं के साथ होता तो मुझे नहीं लगता कि वे अपने सुरक्षाकर्मी को डांटते। यही थी अटल जी की खूबी।

आज के माहौल में जहां पर राजनेता अपना विरोध सुनने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन अटल जी की खासियत थी कि वे अपने विरोधियों और आलोचकों के काफी करीब थे। मुझे अभी भी याद है कि आगरा में वार्ता विफल होने के बाद भी उन्‍होंने कभी उम्‍मीद नहीं छोड़ी।

अटल जी स्‍वभाव से काफी सरल थे और कई बातों को हंसते-हंसते कह देते थे। मुझे याद है कि एक बार मुंबई में शिवसेना और भाजपा नेताओं की बैठक होनी थी। उस समय कुशभाऊ ठाकरे भाजपा के अध्‍यक्ष हुआ करते थे। जब सभी लोग मुंबई में कमरे में दाखिल हुए तो अटल जी ने मजाकिया लहजे में कहा कि आपके पास यदि बाल ठाकरे हैं तो हमारे पास 'बिना बाल ठाकरे' हैं। सोनिया गांधी जब राजनीति में उतरीं और कांग्रेस को सत्‍ता में लाईं तो भी कभी उन्‍होंने सोनिया गांधी पर निजी हमले नहीं किए। अटल जी की खासियत थी कि वह अपने विरोधियों पर राजनीतिक हमले भले ही करते हों लेकिन निजी हमला कभी नहीं किया।

इस बात को तो सारी दुनिया जानती है कि गुजरात के दंगों के बाद कैसे उन्‍होंने नरेंद्र मोदी से राजधर्म का पालन करने को कहा था। मेरी नजर में अटल जी बहुत विशाल शख्सियत थे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए उनका गुणगान करना अच्‍छी बात है लेकिन उन्‍हें अटल जी से कुछ सीख भी लेनी चाहिए।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago