होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV युवा: ‘अनुभवी’ अभिज्ञान के इंटरेस्टिंग सवालों पर तेजस्वी यादव की वाकपटुता का रहा जलवा

NDTV युवा: ‘अनुभवी’ अभिज्ञान के इंटरेस्टिंग सवालों पर तेजस्वी यादव की वाकपटुता का रहा जलवा

रविवार को कई सितारे एनडीटीवी इंडिया के मंच पर थे। मौका था इवेंट एनडीटीवी युवा का...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

रविवार को कई सितारे एनडीटीवी इंडिया के मंच पर थे। मौका था इवेंट एनडीटीवी युवा का। पाठकों को सबसे पहले ये सूचित किया जा रहा है कि चूंकि पूरा इवेंट करीब सात-आठ सेशन का था, उनमें से हम कुछ ही सेशन कवर कर पाए थे, इसलिए ऐसे ही सेशन पर हमारी की-बार्ड के बटन चला पाए हैं।

जो सेशन हम समय की कमी के चलते कवर नहीं कर पाए, वो भी उम्दा थे। उन्हें आप khabar.ndtv.com पर जाकर देख सकते हैं। आमिर खान, रैप सिंगर बादशाह, अखिलेश यादव आदि के सेशन ने भी जमकर तालियां बटोरी है, ऐसी हमें सूचना प्राप्त हुई है।

आज हम आपके सामने पेश कर रहे हैं एनडीटीवी इंडिया के कंसल्टिंग एडिटर अभिज्ञान प्रकाश और राष्ट्रीय जनता दल की कमान संभाल रहे युवा नेता तेजस्वी यादव के बीच हुआ बातचीत का ब्यौरा...

अभिज्ञान के ज्ञान’ की दिखी बानगी

इस कार्यक्रम के कई सेशन कवर किए, पर जिस सहजता और अनुभव के साथ अभिज्ञान प्रकाश ने मंच पर एंट्री करते हुए समां बांधा, वो सराहनीय रहा। देश की पॉलिटिक्स में डायनेस्टी डिबेट जिस तरह खत्म हो गई है, उसी से शुरुआत करते हुए अभिज्ञान ने कई बार तेजस्वी को घेरा। कई बाउंसर डाले जिसपर कभी-कभी तेजस्वी बीट हुए तो कई गुगली पर तेजस्वी ने बढ़िया शॉट भी मारा। 

तेजस्वी की वाकपटुता के हुए लोग मुरीद

शादी के बात पर तेजस्वी ने गेंद को चिराग पासवान के पाले में डालते हुए कहा कि पहले बड़े भइया की करा दीजिए, तो वहीं सीबीआई और ईडी पर तंज करते हुए कहा कि इनके ऑफिस हमारे घर में खुलने चाहिए। शादी के सवाल पर तेजस्वी  यादव ने कहा कि जो परिवार को और मुझको साथ लेकर चले मैं ऐसी लड़की से शादी करना चाहूंगा। घर में कौन बड़ा नेता है, पर तेजस्वी ने कहा कि आपको मेरे परिवार के बारे में ज्यादा चिंता है, पर मुझे देश की चिंता है।

तेजस्वी के कई जवाबों पर जमकार तालियां बजीं। दर्शकों ने उनकी वाकपटुता की जमकर तारीफ भी की। बिहार के पिछड़ेपन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुख्यमंत्री थे तो बिहार कोई लंदन नहीं था। उन्होंने कहा कि Develpoment is always not about visibility. अपने पिता की तारीफ करते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव ने पिछड़े को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। विकास सिर्फ देखने वाली चीज नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि आडवाणी जी को गिरफ्तार किया तो बिहार में दंगा नहीं हुआ। जब मेरे पिता मुख्यमंत्री थे, तो बिहार कोई लंदन नहीं था और बिहार का रेलवे स्टेशन और गांधी मैदान गिरवी रखा था। मेरे पिता ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार को 7 विश्वविद्यालय दिए हैं। 

परिवारवाद की राजनीति पर उनका जवाब था कि जगन्नाथ मिश्र के बेटे राजनीति में आते हैं तो वह परिवारवाद नहीं था लेकिन हम आए तो परिवारवाद है क्योंकि हम पिछ़ड़ों के नेता हैं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि सभी पार्टी डायनेस्टी पॉलिटिक्स खत्म करती है तो वे इस्तीफा देने वाले पहले नेता होंगे।

उन्होंने कहा कि देश में नागपुरिया (RSS) कानून थोपने की कोशिश हो रही है। संविधानात्मक बदलाव से आरक्षण को ऑटोमेटिक तौर पर खत्म करने की साजिश रची जा रही है। 

 पीएम मोदी पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि 2019 में मोदी जी आएं तो उसके बाद चुनाव ही न हों। मैं देश को बचाने के लिए खड़ा हूं। तेजस्वी ने कहा कि जब मैं उपमुख्यमंत्री बना तो मेरे पिता ने कहा कि टाई और कोट वालों से बचकर रहना। 

नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर तेजस्वी यादव बोले, पहले बिहार में उस सब्जेक्टल का रिजल्टन आता था जिसकी परीक्षा होती थी, अब तो उसका रिजल्टउ भी आ जाता है जिसकी परीक्षा आपने दी ही न हो। आज बिहार सिर्फ वर्ल्ड बैंक आदि संस्थाओं के उधार के भरोसे चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब मोदी ने बिहार को गाली दी तो चाचा ने कहा कि डीएनए पर हमला है, पर अब कुर्सी के खातिर चाचा का डीएनए अपने आप सही हो गया।

जातिवाद राजनीति पर वे बोले कि अमित शाह करते हैं तो सोशल इंजिनियरिंग कह दिया जाता है। पीएम अपने को पिछड़े समाज का बेटा बताते है, तो सवाल नहीं उठता, पर हम अपने लोगों के विकास की बात करें, तो ये जातिवाद है, बड़ी अजब सोच है मीडिया की। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी आपके कार्यक्रम की फोटो डाल दें सोशल मीडिया पर तो लोग ट्रोल करेंगे कि गरीबों का नेता पंचसितारा होटल में खाना खा रहा है। पार्टी बॉय के सवाल पर तेजस्वी ने अभिज्ञान को तपाक से जवाब दिया कि अगर मैं कहीं मूवी देख रहा हूं और कोई घटना घट जाए, तो आप ही ब्रेकिंग चलाते है कि इतने लोग मर रहे हैं और तेजस्वी मस्ती कर रहे हैं। 

एनडीटीवी युवा कार्यक्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पिता ने कभी सेक्युलरिज्म से समझौता नहीं किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के साथ दोबारा वापस जाने को तैयार हैं तो उनका जवाब था कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। हमने कभी उन (नीतीश) पर शक नहीं किया। लेकिन ऐसे कोई कैसे पलटी नहीं मार सकता है। सूत्रों का कहना है कि अब फिर चाचा जी पलटी मारना चाहता हैं।

इस बात की क्या गारंटी है कि वह फिर से छोड़कर नहीं जाएंगे। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि अगर चिराग पासवान के साथ जाना चाहेंगे तो उनका कहना था कि वह तो पहले भी साथ थे फिर उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी का मैं सम्मान करता हूं। लालू के बेटे तेजस्वी बोले, रामविलास पासवान की पार्टी को तय करना है कि वह कहां जाएंगे। राम विलास पासवान और चिराग पासवान कभी धोखा देकर नहीं गए।

अभिज्ञान के साथ तेजस्वी यादव की ये पूरी बातचीत आप नीचे विडियो के जरिए भी देख सकते हैं-


टैग्स अभिज्ञान प्रकाश तेजस्वी यादव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago