होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV के डॉ. प्रणॉय रॉय को पुत्री शोक, सदमे में रॉय परिवार...
NDTV के डॉ. प्रणॉय रॉय को पुत्री शोक, सदमे में रॉय परिवार...
एनडीटीवी(NDTV) के को-फाउंडर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनडीटीवी(NDTV) के को-फाउंडर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, प्रणॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय की बड़ी बेटी अश्रिका रॉय का रविवार को देर रात को निधन हो गया। वे कुछ माह पहले गंभीर रूप से बीमार थीं, पर कुछ हफ्तों पहले ही डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार देखा था, लेकिन अचानक से उनकी तबियत फिर बिगड़ गई और इसके बाद वे चिरनिद्रा में लीन हो गईं।
अश्रिका 45 वर्ष की थीं और उनकी दो बेटियां हैं। वे तारा रॉय की बड़ी बहन थीं। अश्रिका के अचानक इस तरह से चले जाने से रॉय परिवार गमगीन हो गया है और घर पर सांतव्ना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वहीं वायकॉम 18 के सीओओ राज नायक ने उन्हें कुछ यूं किया याद-
समाचार4मीडिया इस दुख की घड़ी में रॉय परिवार के साथ है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिजन को यह दुख सहने की ताकत प्रदान करे।
टैग्स डॉ. प्रणॉय रॉय अश्रिका रॉय