होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Apeejay में नई भूमिका निभाएंगे प्रो. अशोक ओगरा

Apeejay में नई भूमिका निभाएंगे प्रो. अशोक ओगरा

एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन में प्रोफेसर अशोक ओगरा को नई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (Apeejay Institute Of Mass Communication) में प्रोफेसर अशोक ओगरा को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यहां पर कंसल्टेंट और एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह यहां पर बतौर डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी महीने वे यहां से रिटायर हुए हैं पर संस्थान ने उन्हें एक बार फिर से  अपने से  जोड़कर रखा है।

प्रो.अशोक ओगरा करीब 40 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। रेडियो, टेलिविजन, फिल्म और प्रिंट के क्षेत्र में काम करने के अलावा टीचिंग में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। वह डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) के साउथ एशिया के रीजनल डायरेक्टर रहने के अलावा ‘दूरदर्शन’ और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में डायरेक्टर भी रह चुके हैं।  

प्रोफेसर ओगरा ने अपने एकेडमिक करियर की शुरुआत पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म और टेलिविजन इंस्टीट्यूट से की थी। वह विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स की सलेक्शन कमेटियों के सदस्य भी रह चुके हैं। यही नहीं, वह नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूरी मेंबर भी रह चुके हैं। इन सबके अलावा वह कई न्यूज शो और टेलिविजन डॉक्यूमेंट्री भी बना चुके हैं। मूलत: कश्मीर निवासी प्रो. ओगरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बिहार और यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान के बोर्ड सदस्य भी रह चुके हैं।

टैग्स अशोक ओगरा एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है