होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरविंद खरे ने छोड़ा ‘पीपुल्स समाचार’ का साथ, यहां शुरू की नई पारी
अरविंद खरे ने छोड़ा ‘पीपुल्स समाचार’ का साथ, यहां शुरू की नई पारी
प्रिंट पत्रकार अरविंद खरे ने भोपाल से प्रकाशित होने वाले ‘पीपुल्स समाचार’ का साथ छोड़कर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंट पत्रकार अरविंद खरे ने भोपाल से प्रकाशित होने वाले ‘पीपुल्स समाचार’ का साथ छोड़कर नई पारी की शुरुआत की है। अरविंद अब ‘दैनिक भास्कर’ का हिस्सा बन गए हैं। यहां उन्होंने बतौर डेप्युटी न्यूज एडिटर जॉइन किया है। बता दें कि ‘पीपुल्स समाचार’ से पहले अरविंद ने ‘राज एक्सप्रेस’ जॉइन किया था। ‘राज एक्सप्रेस’ में वह रीजनल डेस्क पर थे।
खरे की गिनती उन पत्रकारों में होती है, जो खबर को सीधी-सपाट लिखने के बजाए रोचक बनाने पर जोर देते हैं। ‘राज एक्सप्रेस’ में रहते वक्त उन्होंने कई प्रयोग किए थे, खासकर हैडलाइन पर वह काफी जोर देते थे। भास्कर में अरविंद फ्रंट पेज पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
‘पीपुल्स समाचार’ में भी वह सेंट्रल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मूल रूप से दतिया के रहने वाले अरविंद ने पीपुल्स में करीब दो साल तक काम किया। ‘राज एक्सप्रेस’ छोड़ने के बाद पहले वो जागरण समूह के ‘नवदुनिया’ से जुड़े, वहां से भोपाल पत्रिका आए और फिर ‘पीपुल्स समाचार’ होते हुए अब ‘दैनिक भास्कर’ पहुंचे हैं।
टैग्स अरविंद खरे पीपुल्स समाचार