होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खत्म हुआ इंतजार, 'रिपब्लिक भारत' चैनल की लॉन्चिंग डेट तय

खत्म हुआ इंतजार, 'रिपब्लिक भारत' चैनल की लॉन्चिंग डेट तय

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (republic bharat) की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर शुक्रवार को विराम लग गया। खबर है कि चैनल लॉन्चिंग की तारीख दो फरवरी तय कर दी गई है। इस दिन सुबह छह बजे चैनल को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले 26 जनवरी को इसे लॉन्च करने की बात सामने आ रही थी और अरनब गोस्वामी व उनकी टीम तैयारियों में जुटी हुई थी।

‘रिपब्लिक भारत’ के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह हिंदी न्यूज टेलिविजन की दशा व दिशा बदल देगा, क्योंकि इसमें खबरों की पूरी पड़ताल शामिल होगी, जिसे आजकल नजरअंदाज कर दिया गया है। बताया जाता है कि अपनी पैनी व धारदार शैली से यह चैनल भारतीयों के हक की आवाज बनेगा। जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने के साथ ही यह देश विरोधी तत्वों के खिलाफ ‘जंग’ का आगाज भी करेगा।

इस बारे में रिपब्लिक नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी कई बार कह चुके हैं, ‘आजकल हिंदी चैनलों से न्यूज एक तरह से गायब हो चुकी है। ऐसे में यह चैनल न्यूज को दोबारा से वापस लेकर आएगा।’ बताया जाता है कि देशभर में हर व्यक्ति तक इस चैनल की पहुंच को काफी आसान बनाया जाएगा। ‘रिपब्लिक भारत’ एक ‘फ्री टू एयर’ (FTA)  चैनल है, जो सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। यह केबल और डायरेक्ट टू होम (DTH) दोनों पर देखने को मिलेगा।

काफी समय से अरनब और उनकी टीम इस चैनल के प्रमोशन में जुटी है। इसके लिए प्रिंट, टीवी, सोशल मीडिया, मोबाइल से लेकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए अरनब गोस्वामी और उनकी टीम ने कई कैंपेन भी लॉन्च किए हैं। नए चैनल की लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले नेटवर्क ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए शीर्ष पदों पर कुछ बदलाव भी किए हैं। इसके तहत डॉ.भास्कर दास को ग्रुप का प्रेजिडेंट बनाने के साथ ही विकास खनचंदानी के कद में बढ़ोतरी कर उन्हें ग्रुप सीईओ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक भारत
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है