होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंजनी पांडे ने थामा अब इस मीडिया ग्रुप का दामन
अंजनी पांडे ने थामा अब इस मीडिया ग्रुप का दामन
पत्रकार अंजनी पांडे ने ‘CNBC Awaaz’ से इस्तीफा देने के बाद अब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार अंजनी पांडे ने ‘CNBC Awaaz’ से इस्तीफा देने के बाद अब ‘Zee Business’ के साथ अपनी पारी शुरू की है। उन्होंने मुंबई में बतौर सीनियर प्रड्यूसर जॉइन किया है और उन्हें असाइनमेंट डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Zee समूह के साथ अंजनी की यह दूसरी पारी है, इससे पहले वह ‘Zee News’ के साथ भी काम कर चुके हैं।
अंजनी पांडे को मीडिया में काम करने का काफी अनुभव है। ‘Zee Business’ से पूर्व उन्होंने करीब दो साल आठ महीने ‘CNBC Awaaz’ में काम किया है। यहां उन्होंने मई 2016 में जॉइन किया था और प्रड्यूसर के साथ ही बिजनेस असाइमेंट का काम देखते थे।
इससे पहले वह अप्रैल 2013 से अप्रैल 2016 (करीब तीन साल) तक Live India News में बतौर प्रिंसीपल करेसपॉन्डेंट काम कर चुके हैं। वहीं, Live India News से पहले उन्होंने करीब साढ़े पांच साल (नवंबर 2007-अप्रैल 2013) तक Zee Media Corporation Limeitd में करेसपॉन्डेंट के रूप में काम किया है। Zee News में अपनी पारी के दौरान वह क्राइम और इंवेस्टिगेटिंग बीट कवर करते थे। करीब डेढ़ साल (मार्च 2006 से सितंबर 2007) तक वह ‘Reliance Money’ में टीम लीडर के रुप मैं काम कर चुके हैं।
टैग्स अंजनी पांडे