होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विश्व रेडियो दिवस पर प्रसार भारती के सीईओ ने इस तरह रखी ‘मन की बात’
विश्व रेडियो दिवस पर प्रसार भारती के सीईओ ने इस तरह रखी ‘मन की बात’
विश्व रेडियो दिवस पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने अपने ‘मन की बात’ से लोगों को रूबरू...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
विश्व रेडियो दिवस पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने अपने ‘मन की बात’ से लोगों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि रेडियो आज विभिन्न क्षेत्र को लोगों के बीच संचार का प्रमुख माध्यम बन चुका है। रेडियो की इसी ताकत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू किया और देश के कोने-कोने तक अपनी आवाज पहुंचाई।
उन्होंने कहा कि टेलिविजन आने के बाद भी रेडियो की अपनी प्रासंगिकता बनी हुई है और लोग इसे सुनना पसंद करते हैं। इसलिए रेडियो को और आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए इसके आधारभूत ढांचे में सुधार की कवायद भी की जा रही है।
प्रसार भारती के सीईओ की इस पूरी स्पीच को आप यहां सुन सकते हैं-
टैग्स प्रसार भारती शशि शेखर वेम्पती विश्व रेडियो दिवस