होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वेब संपादक आलोक कुमार ने नेटवर्क 18 को कहा 'अलविदा', नए प्लेटफॉर्म की संभालेंगे कमान
वेब संपादक आलोक कुमार ने नेटवर्क 18 को कहा 'अलविदा', नए प्लेटफॉर्म की संभालेंगे कमान
‘टीवी9’ का विस्तार हो रहा है। जल्द ही वह न्यूज चैनल की परिपाटी से हटकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘टीवी9’ का विस्तार हो रहा है। जल्द ही वह न्यूज चैनल की क्षेत्रीय परिपाटी से हटकर अब हिंदी मीडिया की दुनिया में कदम बढ़ाने जा रहा है, ऐसे में उसने अपने नए लॉन्च होने वाले चैनल की डिजिटल विंग की जिम्मेदारी जाने-माने पत्रकार आलोक कुमार के कंधो पर डाली गई है। उन्हें यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर (डिजिटल) बनाया गया है। वे जल्द ही यहां अपनी नई पारी संभालेंगे।
बता दें कि आलोक कुमार अभी ‘नेटवर्क18’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म के रीजनल विंग की कमान संभाल रहे हैं। एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर वे यहां समूह की विभिन्न भाषाओं की वेबसाइट को मैनेज करते हैं, जिसमें हिंदी, उर्दू, बांग्ला, गुजराती और कन्नड़ शामिल है। बताया गया है कि वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। दिसंबर में उनकी पटना से दिल्ली वापसी हो सकती है।
आलोक मई, 2015 में ‘लाइव इंडिया’ से इस्तीफा देकर ‘नेटवर्क18’ आए थे।‘लाइव इंडिया’ में वे डिजिटल एडिटर के तौर पर बहुत ही कम समय तक रहे, जहां उन्होंने जनवरी, 2015 से मई, 2015 तक मात्र पांच महीने की पारी खेली। इसके पहले तक आलोक ने ‘सहारा समय’, ‘बीबीसी’ (BBC), ‘यूएनआई’ (UNI) और‘नेटजाल’ (www.netjaal.com) डिजिटल पोर्टल के साथ काम किया।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘आईआईएमसी’ से साल 2001 में पत्रकारिता की तालीम हासिल करने वाले आलोक ने पत्रकारिता का सफर ‘नेटजाल’ (www.netjaal.com) के साथ बतौर कॉपी राइटर शुरू किया, जहां वे करीब एक साल तक रहे। इसके बाद वे अप्रैल 2002 में प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI)से जुड़ गए। सब एडिटर व रिपोर्टर के तौर पर चार साल की पारी खेलने के बाद वे ‘यूएनआई’ से अलग हो गए और ‘बीबीसी’ (BBC) से बतौर प्रड्यूसर (मल्टीमीडिया) जुड़ गए। यहां भी वे चार साल तक रहे। अप्रैल, 2010 में यहां से अलग होने के बाद वे सहारा समय के डिजिटल वेंचर से जुड़ गए और यहां करीब पांच वर्षों तक अपना योगदान दिया। जनवरी, 2015 में वे ‘लाइव इंडिया’ आए और फिर ‘नेटवर्क18’ के साथ सफर को आगे बढ़ाया।
टैग्स आलोक कुमार