होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सामने आईं DD की महिला कर्मी, बयां की ये ‘भयावह सच्चाई’

सामने आईं DD की महिला कर्मी, बयां की ये ‘भयावह सच्चाई’

कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण व यौन दुर्व्यवहार के मामले लगातार सामने आ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण व यौन दुर्व्यवहार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब इनमें दूरदर्शन का नाम भी जुड़ गया है। दूरदर्शन की तीन कर्मचारियों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके अनुबंधों का नवीकरण करने के नाम पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत करने वाली सभी महिलाएं संविदाकर्मी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन आरोपों के बारे में दूरदर्शन के सूत्रों का कहना है कि यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई थी। इस मामले पर और अधिक जानकारी इकट्ठा की जाएगी।   

दरअसल, अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए अब इन महिलाकर्मियों ने लोगों को इन घटनाओं के बारे में बताने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के प्रेसवार्ता का आयोजन किया था।

इस दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि यौन उत्पीड़न की शिकायतों से निपटने वाली आंतरिक शिकायत समिति से संपर्क किए जाने पर उसे धमकी दी गई और बदसलूकी की गई। आरोप है कि समिति ने आरोपी के निलंबन के आदेश दिए थे, लेकिन डीडी के अधिकारियों द्वारा इसका पालन नहीं किया गया।

महिलाओं में से एक दूरदर्शन के भोपाल केंद्र और दो महिलाएं दूरदर्शन दिल्ली से थीं। एक अन्य महिला ने दावा किया कि समिति में शिकायत किए जाने के बाद से उसे आठ महीने का वेतन भी नहीं दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने मार्च 2018 में समिति से शिकायत की थी। वरिष्ठों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बजाय उसका स्थानांतरण कर दिया गया और उसे उसका नया काम करने की अनुमति नहीं दी गई।

तीनों महिलाओं ने यह भी मांग की कि समिति को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर निष्ठापूर्वक ध्यान देना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ितों को सलाह दे रहीं महिला वकील वरूणा भंडारी ने कहा कि दूरदर्शन की ही अन्य सात महिला कर्मचारियों ने उनसे संपर्क किया है, जिनके साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न हुआ।

टैग्स दूरदर्शन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है