होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 45 साल बाद अब नहीं होगी इस मैगजीन की प्रिंटिंग
45 साल बाद अब नहीं होगी इस मैगजीन की प्रिंटिंग
लंबे समय से पाठकों के दिलों पर राज कर रही महिलाओं की इंटरनेशनल फैशन मैगजीन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लंबे समय से पाठकों के दिलों पर राज कर रही महिलाओं की इंटरनेशनल फैशन मैगजीन ‘Cosmopolitan’ अास्ट्रेलिया बंद होने जा रही है। ‘बाउर मीडिया ग्रुप’(Bauer Media Group) ने 45 साल बाद लाखों लोगों की पसंदीदा इस मैगजीन की प्रिंटिंग बंद करने की घोषणा की है। मैगजीन का दिसंबर इश्यू आखिरी होगा।
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ‘बाउर मीडिया ग्रुप’ के सीईओ पॉल डिक्ज़ुल (Paul Dykzeul) ने कहा कि हालांकि यह निर्णय लेना इतना आसान नहीं है, लेकिन डिजिटल के बढ़ते प्रभाव में मैगजीन की प्रिंटिंग का कोई अर्थ नहीं है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में इस तरह का निर्णय लेने वाली ‘Cosmopolitan’ ही ऐसी अकेली बड़ी मैगजीन नहीं है। इससे पहले ‘New Musical Express’ (NME) ने भी इसके प्रिंट एडिशन को बंद करने की घोषणा की थी।
टैग्स