होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP: रूबिका लियाकत के 'मास्टरस्ट्रोक' पर चली कैंची, सुमित अवस्थी संभालेंगे मोर्चा

ABP: रूबिका लियाकत के 'मास्टरस्ट्रोक' पर चली कैंची, सुमित अवस्थी संभालेंगे मोर्चा

देश के प्रमुख मुद्दों पर फोकस करने और उन पर चर्चा के लिए ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

हिंदी न्यूज चैनलों के लिए प्राइम टाइम का समय बहुत अहम होता है, इस समय पर हर चैनल अपना बेस्ट परफॉर्म करना चाहता है। ऐसे में एबीपी न्यूज भी लगातार टीआरपी को बढ़ाने की जद्दोजहद से जूझ रहा है और शायद इसी लिए अब चैनल ने प्राइम टाइम को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। 

चैनल ने अपने प्राइमटाइम शो 'मास्टरस्ट्रोक' पर कैंची चलाते हुए शो की एंकर रूबिका लियाकत का समय अब आधे घंटे सीमित कर दिया है। अब रूबिका के बाद आधे घंटे का मोर्चा सुमित अवस्थी के कंधो पर डाला गया है। मीडिया गलियारों मे ंइसे रूबिका लियाकत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि जिस तरह से पुण्य प्रसून वाजपेयी और चित्रा त्रिपाठी के बाद ये प्राइमटाइम शो रूबिका लियाकत की झोली में आया था, उसे उनका बड़ा अचीवमेंट माना जा रहा था। 

माना जा रहा है कि एबीपी न्यूज के संपादक रजनीश आहूजा ने अब ये बड़ा दांव खेला है ताकि रूबिका और सुमित के बैक-टू-बैक शो करने से शायद इस बैंड की टीआरपी में सुधार आ सके। गौरतलब है कि सुमित अवस्थी ने अपने पिछले चैनल 'न्यूज18इंडिया' में अपने शो 'हम तो पूछेंगे' के जरिए अपनी एक फैन फोलोइंग बनाई है और उम्मीद है कि उनका वो कमिटेड ऑडियंस उनके इस नए शो की ओर शिफ्ट हो जाए। 

जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक देश के प्रमुख मुद्दों पर फोकस करने और उन पर चर्चा के लिए ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) ने  अपने हिंदी न्यूज चैनल ABP पर एक नया प्राइम टाइम शो ‘Sumit Awasthi Tonight’ शुरू किया है। इस शो के जरिये ‘ABP’ उन मुद्दों के बारे में अपने व्युअर्स को विस्तार से संपूर्ण जानकारी एक ही मंच पर देने का प्रयास करेगा। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक हफ्ते में पांच दिन रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।

आधा घंटे के इस टॉक शो को तीन रोचक भागों में बांटा गया है। इस शो की शुरुआत में शो के एंकर सुमित अवस्थी उस दिन के प्रमुख टॉपिक के बारे में बताएंगे और इसके बाद उस विषय के विशेषज्ञ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया जाएगा। जिसमें विषय विशेष के बारे में उनके नजरिये से व्युअर्स को रूबरू कराया जाएगा। शो के तीसरे पार्ट में उस विषय पर एबीपी न्यूज का क्या नजरिया है, इसे सामने रखा जाएगा। इस शो में विभिन्न साक्ष्यों के साथ विषय के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

इस शो के बारे में ‘ANN’ के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘टॉक शो के कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और ‘देश को रखे आगे’ के विजन को ध्यान में रखते हुए मुझे इस शो की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ‘Sumit Awasthi Tonight’ को सुमित अवस्थी होस्ट करेंगे। प्रेस रिलीज के मुताबिक ‘ANN’ हमेशा से जिम्मेदारी भरी पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस शो के द्वारा भी व्युअर्स को सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।’


टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क सुमित अवस्थी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago