होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM के इंटरव्यू पर सवालों में घिरे एबीपी न्यूज ने इस तरह दी सफाई, देखें विडियो

PM के इंटरव्यू पर सवालों में घिरे एबीपी न्यूज ने इस तरह दी सफाई, देखें विडियो

मीडिया के लिए इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की स्थिति

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मीडिया के लिए इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की स्थिति ज्यादा ही ख़राब है। यदि वो केंद्र सरकार के खिलाफ कुछ दिखाए, तो उस पर मोदी विरोधी होने का तमगा लगा दिया जाता है और अगर समर्थन में कुछ दिखाए तो उसे ‘भक्त’ घोषित कर दिया जाता है। 

हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी और रूबिका लियाकत ने प्रधानमंत्री का इंटरव्यू किया था। इस दौरान पीएम से राफेल डील सहित कई ऐसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए, जो उन्हें असहज कर सकते थे और ऐसा वास्तव में हुआ भी। जब रूबिका ने मोदी से पूछा कि ‘क्या ये झूठ है कि आपने अनिल अंबानी को राफेल का सौदा करवा के फायदा नहीं पहुंचाया? तो वह एकदम से नाराज़ हो गए। उन्होंने उल्टा ‘एबीपी न्यूज़’ पर ही सवाल दागने शुरू कर दिए। यहां तक कि उन्होंने चैनल की निष्पक्षता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया।

इंटरव्यू के इस भाग को सोशल मीडिया पर यह कहकर शेयर किया गया कि ‘एबीपी न्यूज़’ ने जानबूझकर यह नहीं दिखाया। कुछ ही देर में यह विडियो वायरल हो गया और इसे एडिट करने के लिए चैनल की आलोचना भी शुरू हो गई। इसके बाद प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए सामने आना पड़ा। ‘एबीपी न्यूज़’ के मैनेजिंग एडिटर रजनीश आहूजा ने ट्वीट करके कहा ‘ना हम कुछ काटते हैं न कुछ छांटते हैं। जो है वही सच दिखाते हैं। जिसे अच्छा लगे, उसे भी ठीक। जिसे बुरा लगे, वो भी ठीक। जनता जनार्दन हमारा न्याय करने के लिये काफ़ी है। सभी दर्शकों का आभार।’

गौरतलब है कि मिलिंद खांडेकर के ‘एबीपी’ का साथ छोड़ने के बाद रजनीश आहूजा को प्रमोट करके मैनेजिंग एडिटर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। आहूजा इससे पहले चैनल के एसोसिएट एडिटर थे।

‘एबीपी न्यूज़’ का कहना है कि उसने पीएम के इंटरव्यू के किसी भाग को एडिट करके नहीं दिखाया, जो जैसा है उसे वैसा ही दिखाया गया है। चैनल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस संबंध में लिखा है ‘2019 की राजनीति बदलने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा इंटरव्यू ABP न्यूज ने कल रात नौ बजे दिखाया, लेकिन सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है कि इसका एक खास हिस्सा एडिट कर दिया गया। इस झूठे दावे का सच देखिए’।

इस ट्वीट के साथ इंटरव्यू का वो हिस्सा भी अपलोड किया गया है, जिसमें पीएम चैनल पर सवाल दागते नज़र आ रहे हैं। 

इंटरव्यू का वो हिस्सा आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स एबीपी न्यूज नरेंद्र मोदी सफाई इंटरव्यू
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago