होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला एंकर ने किया ब्लॉक, नहीं माना तो मिला ये अंजाम...
महिला एंकर ने किया ब्लॉक, नहीं माना तो मिला ये अंजाम...
न्यूज एंकर को अपहरण की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नोएडा के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की महिला एंकर से सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपहरण की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-27 में सब मॉल के पास से पकड़ा है।
आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी गुलशन कश्यप के रूप में की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के मुताबिक, महिला पत्रकार ने छह नवंबर को थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया था कि गुलशन कश्यप व कुछ अन्य लोगों के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो किया जा रहा है और ब्लॉक करने के बाद ये लोग फेसबुक आदि पर आपत्तिजनक मैसेज और कमेंट कर रहे हैं।
एसपी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ये लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और उसका पीछा करके उसका अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले गुलशन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने गुलशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
टैग्स धमकी एंकर गिरफ्तार