होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए 9X Media के एमडी प्रदीप गुहा
अब इस कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए 9X Media के एमडी प्रदीप गुहा
‘9एक्स मीडिया’(9X Media) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुहा को वरिष्ठ पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘9एक्स मीडिया’(9X Media) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुहा को वरिष्ठ पत्रकार प्रीतिश नंदी की कंपनी ‘प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस’ (PNC) में एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। गुहा 28 फरवरी से ‘पीएनसी’ के बोर्ड में शामिल हो गए हैं। शेयरहोल्डर्स के अप्रूवल के लिए कंपनी की आगामी वार्षिक बैठक में यह मामला रखा जाएगा।
गौरतलब है कि ‘9X Media’ से पहले प्रदीप गुहा ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड लिमिटेड’ (ZEEL) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर भी रह चुके हैं। इससे पहले वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) समूह में प्रेजिडेंट और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके हैं। यही नहीं, वह ‘रेमंड’(Raymond) के बोर्ड में रहने के साथ ही ‘पूर्वांकरा डेवलपर्स’ (Puravankara, developers) और ‘Whistling Woods International Ltd’ के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स प्रीतिश नंदी प्रदीप गुहा नाइनएक्स मीडिया प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस