होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए साल में डिजिटल मीडिया में संभावनाएं

नए साल में डिजिटल मीडिया में संभावनाएं

<p>शिशिर शुक्ला</p> <div>समाचार4मीडिया.कॉम</div> <div>सन् 2010 की शुरुआत हो चुकी है। पूरा विश्व मंदी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
सन् 2010 की शुरुआत हो चुकी है। पूरा विश्व मंदी से उबरने के लिए छटापटा रहा है। मार्केटिंग क्षेत्र के लोग अपने-अपने ढंग से प्रयास कर रहे हैं। सरकारों की अपनी कोशिशें जारी हैं। वैश्विक मंदी के समाप्त होने के आसार कम हैं फिर भी भारतवर्ष में आर्थिक मंदी की मार उतनी गहरी नहीं है और हालात सुधरने के आसार कहीं ज़्यादा हैं।
मंदी के असर को कम करने के लिए विश्व भर में विभिन्न कंपनियां डिजिटल मीडिया में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए कमर कस रही हैं। बहुत सी कंपनियों ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पेशेवर एजेंसियों की सेवाएं लेना आरंभ कर दिया है। यह डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का द्योतक है।
दरअसल अभी तक डिजिटल मीडिया को मुख्यत: विज्ञापन का एक और ज़रिया मात्र माना जाता था, जिसे अब ग्राहकों से दोतरफा संवाद बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाने लगा है। डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का परिणाम यह होगा कि मीडिया-मिक्स में डिजिटल मीडिया का हिस्सा बढ़ेगा। इससे डिजिटल मीडिया माध्यम के प्रति मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों का नजरिया भी बदलेगा।
नए साल के कुछ और रुझानों की बात करें तो 3जी, वाईमैक्स और नंबर पोर्टेबिलिटी आने से विज्ञापन के अवसरों और सामग्री में क्रांतिकारी बदलाव आने के आसार हैं। डिजिटल सामुदायिकता (कम्युनिटी), विशेषज्ञों और तकनीक के मिलन से सर्च के विकल्प और दूसरों के बारे में गहराई से जानने के साधनों में विस्तार होगा। डिजिटल कम्युनिटी में आपसी संवाद बढ़ा है। इसी प्रकार मोबाइल पर इंटरनेट के प्रयोग को भी बढ़ावा मिला है। मार्केटिंग के लोग इस टार्गेट आडिएंस को अपने साथ जोड़ने के लिए क्या अभिनव प्रयास करते हैं, यह देखना होगा।
सबसे बड़ा बदलाव तब आयेगा जब आपकी ईमेल-आईडी की पोर्टेबिलिटी संभव हो जाएगी, यानी, आपकी ईमेल आईडी के प्रथमाक्षर वही रहेंगे और आप उसे जीमेल, याहू, रिडिफमेल, हॉटमेल आदि में से किसी पर प्रयोग कर पायेंगे, जो कि शायद सन् 2010 में अथवा 2011 ही संभव हो जाए। इंटरनेट के प्रयोग में यह बड़ी क्रांति आने को है। ओपन ईमेल-आईडी की अवधारणा पर काम चल रहा है। गूगल इस दिशा में गंभीर प्रयत्न कर रहा है और बहुत संभव है कि माइक्रोसाफ्ट, गूगल, याहू और फेसबुक मिलकर इस सपने को साकार कर दें।
आम आदमी की आदतों पर गूगल की निगरानी बढ़ी है। इंटरनेट के प्रयोग की हमारी आदतों को बारीकी से देखा जा रहा है और उसी के मुताबिक हमें विज्ञापन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इससे हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सुविधा तो हो रही है पर यह निश्र्चित है कि आने वाले सालों में हमारे पास निजता या प्राइवेसी नाम की कोई चीज़ बाकी नहीं रहने वाली है।
इंटरनेट के उपयोग से ग्राहकों तक पहुंचने के लिए मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों के सामने अभी भी सब से बड़ी चुनौती तो यह है कि इंटरनेट का प्रसार आम तौर पर शहरों तक ही सीमित है और मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका संदेश न केवल उनके लक्षित लोगों (टार्गट आडिएंस) तक तुरन्त पहुचे बल्कि वह सदैव प्रासंगिक भी हो। डिजिटल मीडिया अभी भी शहरी लोगों
तक सीमित है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट के प्रयोग से इसमें कुछ बदलाव आने तो संभव हैं पर अभी ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा नहीं हो पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट के प्रयोग के रुझानों में कोई बड़ा बदलाव आते-आते आयेगा लेकिन शहरों में मोबाइल पर वीडियो सामग्री के उपयोग का प्रसार भी बढ़ेगा और इससे मार्केटिंग और विज्ञापन क्षेत्र में कई नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago