होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एडफेस्ट तथा डीएंडएडी में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के क्रिएटिव युवाओं की सहायता के लिए करार

एडफेस्ट तथा डीएंडएडी में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के क्रिएटिव युवाओं की सहायता के लिए करार

<p>तसनीम लिंबडीवाला, मुंबई</p> <div>एडफेस्ट ने डीएंडएडी से भागीदारी की घोषणा की है जिसके तहत दोनों म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

तसनीम लिंबडीवाला, मुंबई

एडफेस्ट ने डीएंडएडी से भागीदारी की घोषणा की है जिसके तहत दोनों मिलकर 2010 का एडफेस्ट तथा डीएंडएडी अकादमी की मेजबानी करेंगे। यह ईवेंट मार्च 2010 में थाईलैंड में होगी तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र के 30 वर्ष से कम के युवा क्रिएटिव लोगों को उनके करियर टूलकिट पर काम करने का मौका देगी।
इस करार पर टिप्पणी करते हुए डीएंडएडी के सीईओ टिम ओ कैनेडी ने कहा, “आज से 50 साल पहले भी अपने पहले दिन से ही डीएंडएडी शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रही है और विश्व के बहुत से प्रतिष्ठित क्रिएटिव लोगों ने अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए हमारे कार्यक्रमों में विधार्थी अथवा पेशेवरों के तौर पर शिरकत की है। हम एडफेस्ट से अपने करार से बहुत आशान्वित हैं कि इससे इस क्षेत्र में हमारी पहुंच बढ़ेगी।“
इस बीच भारतीय विज्ञापन जगत की बहुत सी हस्तियों ने इस रणनीतिक सहयोग का स्वागत किया है। समाचार4मीडिया ने लियो बरनेट के केवी श्रीधर, स्केअरक्रो के मनीष भट्ट तथा रिडिफ्यूजन वाईएंडआर के सागर महाबलेश्वरकर से इस करार पर उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात की।
लियो बरनेट के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर केवी श्रीधर ने कहा, “एशिया प्रशांत क्षेत्र के लोगों के लिए यह निश्चय ही अच्छी खबर है। इससे इस क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिलेगा। हमारे युवाओं को डीएंडएडी से संवाद का अवसर तो मिलेगा ही, एडफेस्ट 2010 में आकर डीएंडएडी एशिया पैसिफिक क्षेत्र की कई नई प्रतिभाओं की पहचान कर पायेगी।“
स्केअरक्रो के संस्थापक मनीष भट्ट ने कहा, “एक संस्था के रूप में मैं डीएंडएडी का बहुत आदर करता हूं। मैंने उनकी कई वर्कशाप्स तथा फोरम में हिस्सा लिया है तथा कई बार उनसे बातचीत की है। डीएंडएडी बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार है तथा यह खुशी की बात है कि वे इस साल के एडफेस्ट में भागीदारी कर रहे हैं।“
रिडिफ्यूजन वाईएंडआर के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर सागर महाबलेश्वरकर ने कहा, “इस भागीदारी के बारे में जानकर मेरी पहली प्रतिक्रिया यह थी कि काश मैं 30 साल से कम उम्र का होता। यह सबके लिए बड़ी खबर है कि डीएंडएडी इस साल के एडफेस्ट में आयेंगे, जो कि इस क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार मंचों में से एक है। अब इस क्षेत्र के युवाओं को सर जॉन हेगार्टी जैसी हस्तियों से बातचीत करके उनसे सीखने का अभूतपूर्व मौका मिलेगा। यह करार पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए एक खुशखबरी है और मैं उत्सुकता से एडफेस्ट व डीएंडएडी अकादमी के इंतजार में हूं।“
एशिया में ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग की कई घटनाएं देखने को मिल रही हैं। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2009 में सिंगापुर में पहला एशिया एडवरटाइजिंग फंक्शन हुआ था। वह फेस्टिवल इंटरनेशन एडवरटाइजिंग फेस्टिवल, केन्स लायन्स के आयोजकों, दुबई लाइनक्स, यूरोबेस्ट तथा हेमार्केट के बीच करार के कारण संभव हो पाया था।
टिम ओ कैनेडी एडफेस्ट-डीएंडएडी अकादमी के सत्र के संचालक होंगे जो 18 व 19 तारीख को 10 बजे से 1 बजे के बीच संपन्न होगा। वे 20 मार्च को सवा ग्यारह बजे से सेमिनार भी आयोजित करेंगे। तीस क्रिएटिव लोगों के दो भिन्न ग्रुप हर सेशन में भाग लेंगे। एडफेस्ट 2010 के एनरोलमेंट तीस साल से कम आयु के हर डेलिगेट के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।
प्रतिभागियों को बीबीएच, लंदन के वर्ल्डवाइड क्रिएटिव डायरेक्टर सन जॉन हेगार्टी, डीएंडएडी के प्रेसिडेंट पॉल ब्राजिएर तथा डेंट्सु इंक की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर तथा एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर अकीरा कागामी से रूबरू होकर उनसे सीखने का मौका भी मिलेगा।
डीएंडएडी अकादमी में एप्लाई करने के लिए प्रतिभागियों को अपने डेलिगेट नंबर के साथ-साथ अपनी उम्र का सुबूत देना होगा। एडफेस्ट ईमेल से एनरोलमेंट की कन्फर्मेशन देगा। 16 मार्च, 2010 को पट्टाया एग्जीबीशन एवं कान्फ्रेंस हॉल में डेलिगेट बैज लेते समय रजिस्ट्रेशन डेस्क पर ही एनरोलमेंट शुल्क का भुगतान करना होगा।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago