होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजीव गिरहोत्रा बने बिजनेस स्टैंडर्ड के रीजनल हेड
राजीव गिरहोत्रा बने बिजनेस स्टैंडर्ड के रीजनल हेड
<p>समाचार4मीडिया ब्यूरो</p> <div>इंडियन एक्सप्रेस में इंटरनेशनल बिजनेस मार्केट संभाल रहे राजीव गिरहो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
इंडियन एक्सप्रेस में इंटरनेशनल बिजनेस मार्केट संभाल रहे राजीव गिरहोत्रा अब बिजनेस स्टैंडर्ड में रीजनल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। अपनी नई भूमिका में गिरहोत्रा बिजनेस स्टैंडर्ड के लिए उत्तरी भारत के प्रमुख समाचारपत्र और इंटरनेशनल मार्केट से विज्ञापन बिक्री और राजस्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स सचिन फनसिकर को रिपोर्ट करेंगे।
हमसे बात करते हुए गिरहोत्रा ने बताया, “मेरे पास इंडियन एक्सप्रेस में काम करने का लंबा और बेहतर अनुभव है। मैं इस समूह के साथ लगभग 10 वर्षों तक जुड़ा रहा और अब बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ नई भूमिका निभाने जा रहा हूं।
गिरहोत्रा के पास प्रिंट मीडिया में रीजनल, नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में सेल्स का 18 वर्षों का अनुभव है। राजीव ने अपना कॅरियर इंडियन एक्सप्रेस के साथ 1992 में शुरू किया था, जहां से वे मीडिया स्कोप में 1995-99 तक एग्जीविशन बिजनेस में रहे। 1999 में वे इंडियन एक्सप्रेस में आए जहां उन्होंने लंबी पारी खेली।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है।समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स