होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टोटल टीवी के आउटपुट हेड बने ऋषि पांडे
टोटल टीवी के आउटपुट हेड बने ऋषि पांडे
<p>समाचार4मीडिया.कॉम</p> <div>इंडिया टीवी के रिपोर्टर ऋषि पांडे टोटल टीवी से नई पारी शुरू कर रहे हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
इंडिया टीवी के रिपोर्टर ऋषि पांडे टोटल टीवी से नई पारी शुरू कर रहे हैं। टोटल टीवी में वे बतौर आउटपुट हेड ज्वाइन कर रहे हैं। इससे पहले ऋषि इंडिया टीवी में संवाददाता(क्राइम और इंवेस्टीगेशन) के तौर पर काम कर रहे थे। वे इंडिया टीवी के साथ दो साल तक जुड़े रहे।
इस ख़बर की पुष्टि करते हुए ऋषि पांडे ने समाचार4मीडिया को बताया, “ टोटल टीवी में यह मेरी दूसरी पारी है। और यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे कई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब आपको टोटल टीवी कुछ ही दिनों में बदला हुआ नज़र आयेगा। यह चैनल रीलांचिंग के बाद नॉर्थ रीजन से बाहर निकल कर नेशनल चैनल बनने जा रहा है।
अपने इंडिया टीवी के कार्यकाल के बारे में ऋषि ने बताया, “इंडिया टीवी में काफी कुछ सीखने को मिला। यहीं पर मैंने आरुषि हत्या कांड, सौम्या विश्वनाथन केस और कैश फॉर वोट केस जैसे कई बड़े मामले कवर किये।
ऋषि पांडे पिछले 6 सालों से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और सीएनबीसी आवाज, यूएनआई जैसे मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है।समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स