होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सहारा से आज तक जाएंगे अरविंद खरे, न्यूज24 से भी चार गए
सहारा से आज तक जाएंगे अरविंद खरे, न्यूज24 से भी चार गए
<div>शिशिर शुक्ला</div> <div>समाचार4मीडिया.कॉम</div> <div>राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद ख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद खरे संस्थान से इस्तीफा देकर ‘आजतक’ ज्वाइन कर रहे है। अरविंद खरे सहारा में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रहे थे। समाचार4मीडिया से बात करते हुये अरविंद खरे ने बताया कि मै पिछले 9 सालों से ‘सहारा’ के साथ काम कर रहा हूं। कॅरियर की शुरूआत इलाहाबाद में नार्दन इंडिया पत्रिका से की थी। उसके बाद एचटी और द हिन्दू के लिए भी लिखा, फिर सहारा की वेबसाइट में आ गये। उन्होंने बताया कि ‘आज तक’ में मैं बतौर प्रोड्यूसर काम करूंगा।
उधर ‘न्यूज24’ से खबर है कि चार मीडियाकर्मियों ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर चार वर्षों से कार्यरत सुधांशु वत्स ‘न्यूज24’ से ‘इंडिया टीवी’ जा रहे हैं। सुधांशु ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर ज्वाइन करेंगे। समाचार4मीडिया से बात करते हुये सुधांशु वत्स ने बताया कि वे कॅरियर की शुरुआत में बीएजी प्रोड्क्सन हाउस के रोजाना और पोल-खोल जैसे चर्चित कार्यक्रमों से जुडे। बाद में न्यूज चैनल लांच होने पर वे ‘न्यूज24’ का हिस्सा बने।
सुधांश वत्स के अलावा संस्थान से इस्तीफा देने वाला में क्रिएटिव हेड नवीन बिष्ट, सीनियर प्रोड्यूसर रमेश तिवारी और एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर अनुराग श्रीवास्तव का नाम शामिल हैं। ‘न्यूज24’ के उच्चस्थ पदों ने हमसे बात करते हुए इन बदलावों की पुष्टि की। रमेश तिवारी ‘इंडिया टीवी’ और अनुराग श्रीवास्तव ‘तेज’ चैनल ज्वाइन कर रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स