होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस कम्युनिकेशंस बेचेगी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी
रिलायंस कम्युनिकेशंस बेचेगी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी
<p><b>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</b></p> <div>थ्री जी जैसी नई सेवाओं के लिए धन जुटाने और कर्ज का दबाव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
थ्री जी जैसी नई सेवाओं के लिए धन जुटाने और कर्ज का दबाव कम करने के लिए अब रिलायंस कम्युनिकेशंस [आरकाम] ने अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बेचने की तैयारी कर ली है। कंपनी के बोर्ड ने रविवार को इस आशय के एक प्रस्ताव को सिद्धांतत: मंजूर कर लिया। इसके तहत कंपनी की 26 प्रतिशत इक्विटी रणनीतिक या निजी निवेशकों को बेचने का प्रस्ताव किया गया है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस का हिस्सेदारी बेचने का यह फैसला ऐसे समय आया जब दूरसंचार कंपनियों पर सरकार को थ्री जी स्पेक्ट्रम शुल्क अदा करने का दबाव बढ़ रहा है। आरकाम ने 13 सर्किलों में थ्री जी स्पेक्ट्रम शुरू करने का लाइसेंस प्राप्त किया है। इसके लिए उसने 31 मई को ही दूरसंचार विभाग को 8 हजार 585 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
हालांकि कंपनी ने अपने बयान में यह नहीं बताया है कि इक्विटी कब तक बेची जाएगी। लेकिन अपने बयान में कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया रणनीतिक निवेश की प्रक्रिया के तहत ही पूरी की जाएगी। साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसे मौजूदा बाजार कीमत पर प्रीमियम के साथ बेचा जाएगा। बाजार सूत्रों के मुताबिक रिलायंस पिछले कुछ दिनों से इस संबंध में कुछ विदेशी कंपनियों से भी बातचीत कर रही है। रिलायंस की हिस्सेदारी खरीदने में एतिसलात ने भी रुचि दिखाई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स