होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला लखनऊ से आईनेक्स्ट जायेंगे नवीन निगम
अमर उजाला लखनऊ से आईनेक्स्ट जायेंगे नवीन निगम
<div><b><span>समाचार4मीडिया.कॉम</span></b></div> <div><span>अमर उजाला लखनऊ यूनिट के सिटी डेस्क इंचार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला लखनऊ यूनिट के सिटी डेस्क इंचार्ज नवीन निगम आईनेक्स्ट जा रहे हैं। एक ओर अमर उजाला लखनऊ में नये लोगों का जुडना जारी है तो वहीं दूसरी ओर पुराने लोग संस्थान से विदा लेते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जाने वालो में एक और नाम जुड़ गया। संस्थान में बतौर सिटी डेस्क इंचार्ज तैनात नवीन निगम ने अपना इस्तीफा एचआर को सौप दिया। चर्चा है कि स्थानीय संपादक के व्यवहार के चलते उन्होने इस्तीफा दिया हैं। जल्द ही वह आई नेक्स्ट, लखनऊ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
नवीन लम्बे समय से लखनऊ की पत्रकारिता से जुडे रहे है। उन्होने पत्रकारिता की शुरूआत 1993 में अमर उजाला कानपुर से की थी। वे हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और फिर अमर उजाला के गाजियाबाद, नोएडा आफिस में कार्यरत रहे । प्रबंधन ने उन्हे अमर उजाला लखनऊ लांच के समय उन्हे लखनऊ भेज दिया। तब से वह लखनऊ यूनिट में बतौर सिटी डेस्क इंचार्ज कार्यरत थे। साथ ही यहां पर तैनात समाचार संपादक संजय श्रीवास्तव भी 3 महिनों से छुट्टी लेने के कारण चर्चा का विषय बने हुये हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स