होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण होगा बंद, अन्य जगहों पर आवाज बुलंद

हिन्दुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण होगा बंद, अन्य जगहों पर आवाज बुलंद

<div><span>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</span></div> <div><span>हिंदुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण जून 2008 म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हिंदुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण जून 2008 में 35 हजार प्रतियों के साथ लॉन्च हुआ था। लांचिंग के वक्त सोहणी सिटी के नाम से 16 पेज का टैबलायड भी निकाला गया लेकिन पाठकों का रिस्पांस नहीं मिलने पर इसे जनवरी, 2009 में ब्राडशीट में प्रकाशित किया गया। लेकिन कई बदलावों के बावजूद हिन्दुस्तान वहां अपनी जगह नही बना सका। इंडियन रिडरशिप सर्वे 2010 की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक चंडीगढ़ में हिन्दुस्तान की टोटल रिडरशिप 15 हजार थी जो दूसरी तिमाही में घटकर महज 9 हजार रह गई थी। अंतत: प्रबंधन ने चंडीगढ़ संस्करण को बंद करने का फैसला कर लिया है।
 
हिंदुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण बंद होने जा रहा है। उच्चपदस्थ सूत्रो ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चंडीगढ़ संस्करण उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और इसकी रि-लॉन्चिंग की भी कोई उम्मीद नहीं रह गई थी। चंडीगढ़ संस्करण के जरिए हिंदुस्तान की पहुंच चंडीगढ़ सहित पांच राज्यों में थी। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की खबरें इस संस्करण में प्रकाशित होती थीं। हिंदुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण जून 2008 में 35 हजार प्रतियों के साथ लॉन्च हुआ था। लांचिंग के वक्त सोहणी सिटी के नाम से 16 पेज का टैबलायड भी निकाला गया जिसे जनवरी, 2009 में ब्राडशीट में बदल दिया गया। लेकिन कई बदलावों के बावजूद हिन्दुस्तान वहां अपनी जगह नही बना सका। इधर कुछ महीनों से हिन्दुस्तान चंडीगढ़ संस्करण में बगैर संपादक के काम हो रहा था।
सूत्रों के मुताबिक हिन्दुस्तान को वहां अन्य अखबारों से कठिन चुनौती मिल रही थी लेकिन इंडियन रिडरशिप सर्वे (आईआरएस) 2010 की दूसरी तिमाही के नतीजों में पाठक संख्या में आई कमी ने प्रंबधन को चंडीगढ़ संस्करण को बंद करने के लिए सोंचने पर मजबूर कर दिया। आईआरएस 2010 के पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक चंडीगढ़ में हिन्दुस्तान की एवरेज इश्यू रिडरशिप (एआईआर) 12 हजार थी जो दूसरी तिमाही में 34 फीसदी घटकर 8 हजार रह गई थी।
 
 पिछले कुछ महीनों से चंडीगढ़ में अखबार की प्रसार संख्या में गिरावट को देखते हुए हिन्दुस्तान प्रबंधन ने इस बंद करने पर विचार किया। बहलरहाल कुछ समय पहले इस बात की चर्चा भी थी कि हिन्दुस्तान चंडीगढ़ संस्करण को रि-लॉन्च कर सकता है लेकिन प्रंबधन ने हालात को देखते हुए इस विचार को त्याग दिया।
 
बहरहाल हिन्दुस्तान चंडीगढ़ संस्करण भले ही बंद कर रहा हो लेकिन यूपी, बिहार, झारखंड और उतराखंड के मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी भी कर रहा है और सबकुछ ठीक रहा तो इसका गोरखपुर संस्करण इस महीने लॉन्च हो जाएगा। आईआरएस 2010 की दूसरी तिमाही के मुताबिक टॉप 10 हिन्दी अखबारों में हिन्दुस्तान तीसरी नंबर पर था और टॉप थ्री अखबारों में पहला ऐसा अखबार था जिसने पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही के दौरान 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करने में कामयब रहा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago