होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वर्तिका नंदा की किताब टेलीविजन एण्ड क्राइम रिपोर्टिंग का विमोचन
वर्तिका नंदा की किताब टेलीविजन एण्ड क्राइम रिपोर्टिंग का विमोचन
<div><b>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</b></div> <div>क्राइम की ख़बरों की संतुलित रिपोर्टिंग का हुनर सिखान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
क्राइम की ख़बरों की संतुलित रिपोर्टिंग का हुनर सिखाने के मकसद से वर्तिका नंदा की लिखी किताब टेलीविजन एण्ड क्राइम रिपोर्टिंग का गुरुवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में विमोचन हुआ। विमोचन पीपली लाइव फिल्म की लेखक-निर्देशक अनूषा रिजवी व महमूद फारूकी और प्रसिद्ध साहित्यकार अशोक चक्रधर ने किया।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. अशोक चक्रधर ने कहा कि वर्तिका नंदा चूंकि खुद टीवी में क्राइम रिपोर्टर रह चुकी हैं और अब अध्यापन के क्षेत्र में हैं इसलिए यह किताब फील्ड और क्लास के सामंजस्य का अनोखा मिलन है। चक्रधर ने कहा कि यह किताब नवांकुरों के साथ ही मीडिया के बरगदों के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि वर्तिका ने क्राइम की रिपोर्टिंग को सामाजिक सरोकार से जोड़ा है जिससे हर रिपोर्ट जीवंत हो जाती है।
फिल्म निर्देशक अनूषा रिजवी ने वर्तिका के साथ काम के अनुभव साझे किए और कहा कि लेखिका हमेशा से संवेदनशील रही हैं। महमूद फारूकी ने कहा कि सामाजिक सरोकार और विचार को सामने लाने के लिए समाचार मीडिया अकेला माध्यम नहीं है। किताब के प्रकाशक राजकमल प्रकाशन के अशोक माहेश्वरी ने इस किताब को एक अलग तरह की छाप छोड़ने वाली किताब बताया। समारोह का संचालन मीडिया आलोचक विनीत कुमार ने किया।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स