होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सीएनईबी छोड़ रहे हैं बिजनेस हेड शेखर चोपड़ा
सीएनईबी छोड़ रहे हैं बिजनेस हेड शेखर चोपड़ा
<div>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div>सीएनईबी के बिजनेस हेड शेखर चोपड़ा अपने पद से इस्तीफा दे रहे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सीएनईबी के बिजनेस हेड शेखर चोपड़ा अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस खबर की पुष्टि उन्होंने समाचार4मीडिया से बात करते हुए की। उनका कहना था कि अभी मैं सीएनईबी के साथ बना हुआ हूं, लेकिन जल्द ही किसी और संस्थान के साथ जुड़ने जा रहा हूं।
गौरतलब है कि सीएनईबी में पिछले दिनों काफी हलचलें हुईं। राजनीतिक संपादक प्रदीप सिंह के इस्तीफा देकर यूएनआई टीवी चले जाने के बाद संस्थान को दूसरा बड़ा झटका होगा।
शेखर चोपड़ा इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बिजनेस हेड के तौर जुड़े हुए थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स