होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ चैनल लेकर आ रहे हैं मुकेश कुमार
‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ चैनल लेकर आ रहे हैं मुकेश कुमार
<div><strong><span style=font-size: small>रण विजय प्रताप सिंह</span></strong></div> <div><strong><sp
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
रण विजय प्रताप सिंह
समाचार4मीडिया.कॉम
वरिष्ठ पत्रकार, मुकेश कुमार 24 घंटे का ख़बरिया चैनल लाने की तैयारी में हैं। ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ नाम का यह चैनल, नेशनल चैनल होगा और नोएडा से संचालित होगा। इसका संचालन ‘साईं मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जाएगा, लेकिन चैनल का पूरा दारोमदार मुकेश कुमार पर ही होगा। संभावना है कि चैनल अगले वर्ष मार्च-अप्रैल तक लॉन्च हो जाएगा।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए मुकेश कुमार ने कहा, “न्यूज़ एक्सप्रेस’ हिंदी में 24 घंटे का ख़बरिया नेशनल चैनल होगा और यह भीड़ से अलग हट कर होगा। उन्होंने बताया कि यह चैनल नोएडा के सेक्टर 63 से संचालित होगा, जहां तकनीकी काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में यह चैनल लॉन्च हो जाएगा।” कंटेंट के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि न्यूज़ के साथ हम उस तरह के कंटेंट पर फोकस करेंगे जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ में भूत-प्रेत और चमत्कार के लिए कोई जगह नहीं होगी, लेकिन समाज में फैले इस तरह के अंधविश्वास को दूर करने की कोशिश जरूर होगी। समाज में मीडिया की जो भूमिका है उस पर खरा उतरना इसका मकसद होगा।
मीडिया जगत में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले मुकेश कुमार ने हाल ही में ‘मौर्य टीवी’ के निदेशक और एडिटर-इन-चीफ के पद से इस्तीफा दिया था। ‘मौर्य टीवी’ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बहुत कम समय में उसे रीजनल चैनलों के बीच विशेष पहचान देने में कामयाबी हासिल की।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स