होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राहुल देव बने ‘आज समाज’ के एडिटर-इन-चीफ

राहुल देव बने ‘आज समाज’ के एडिटर-इन-चीफ

<div><span style=font-size: small><strong>आरिफ खान मंसूरी</strong></span></div> <div><span style=fon

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
भारतीय मीडिया के जाने-माने चेहरे और वरिष्ठ पत्रकार, राहुल देव ‘आज समाज’ अखबार बतौर एडिटर-इन-चीफ ज्वाइन करने जा रहे हैं। इससे पहले, राहुल देव ‘सीएनईबी’ न्यूज चैनल से सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के तौर पर जुड़े हुए थे। समाचार4मीडिया से बात करते हुए राहुल देव ने बताया कि उन्होंने ‘सीएनईबी’ से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही ‘आज समाज’ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
सीएनईबी के अपने कार्यकाल के बारे में राहुल देव ने बताया, “मेरा इस ग्रुप के साथ शिक्षाप्रद, संतोषजनक और बहुत अच्छा अनभुव रहा।”
 
टीवी से प्रिंट में अपनी एंट्री करने पर उन्होंने बताया, “मैंने टीवी से पहले भी प्रिंट में कई सालों तक काम किया है। और प्रिंट मेरे दिल से जुड़ी हुई डोमेन है। मुझे यह एक अच्छा मौका मिला और मैंने इसे स्वीकार कर लिया।”
 
प्रिंट के बारे में अपनी राय रखते हुए उनका कहना है, “इंडिया में प्रिंट डोमेन खासकर हिंदी और भाषाई प्रिंट अभूतपूर्व चुनौतियों से जुझ रहा है। प्रिंट में कुछ इनोवेटिव सोच और विजन, गुणवता और दिलचस्प कंटेंट लाने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा पाठक प्रिंट की ओर आकर्षित हों। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए मैं प्रिंट में अपना हाथ आजमाउंगा।”
 
राहुल देव को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का तकरीबन 31 साल का अनुभव है और  वे कई बड़े मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। राहुल देव ‘जनसत्ता’ अखबार के संपादक भी रह चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने ‘आज तक’,  ‘दूरदर्शन’, ‘ज़ी न्यूज’  और ‘जनमत’ जैसे न्यूज़ चैनलों में बड़े पदों पर कार्य किया है।
 
‘आज समाज’ अखबार, ‘आईटीवी’ ग्रुप का है। यह ग्रुप कई रीजनल चैनल भी संचालित कर रहा है। ‘इंडिया न्यूज़’, ‘इंडिया न्यूज़ हरियाणा’ और अभी कुछ दिनों पहले लॉन्च हुआ ‘इंडिया न्यूज़’ बिहार-झारखंड और एक मैगजीन ‘इंडिया न्यूज़’ इसी समूह का हिस्सा हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है