होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘मेल टुडे’ से बालाकृष्णन का इस्तीफा, राकेश शर्मा लेंगे उनकी जगह
‘मेल टुडे’ से बालाकृष्णन का इस्तीफा, राकेश शर्मा लेंगे उनकी जगह
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘मेल टुडे’ के सीओओ, सुरेश बाला
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘मेल टुडे’ के सीओओ, सुरेश बालाकृष्णन ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, बालाकृष्णन की जगह ‘आज समाज’ के सीईओ, राकेश शर्मा लेंगे। शर्मा, इंडिया टुडे ग्रुप के सीईओ, आशीष बग्गा को रिपोर्ट करेंगे।
इस मुद्दे पर, जब बग्गा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मार्च 2011 तक बालाकृष्णन के ग्रुप के साथ रहने की उम्मीद थी।
बालाकृष्णन जून 2007 में ग्रुप के साथ जुड़े थे। वे, ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप और ब्रिटेन के ‘डेली मेल’ टुडे के ज्वाइंट वेंचर में शुरू हुए पब्लिकेशन का अहम हिस्सा थे। उन्होंने, इसकी टीम के गठन, प्रिंटिंग ऑपरेशंस, बिजनेस प्लान सहित सभी तरह की बिजनेस स्ट्रैटजी की जिम्मेदारियां निभाईं।
राकेश शर्मा को प्रोफेशनल जगत में 35 साल का अनुभव है और उनकी गिनती प्रिंट मीडिया के महारथियों में होती है। ‘आज समाज’ ज्वाइन करने के पहले वे ‘एचटी मीडिया’ में बिजनेश हेड- नार्थ और पब्लिशर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘मेल टुडे’ से हाल ही में सीनियर लेवल पर यह दूसरा परिवर्तन है। कुछ दिनों पहले एसोसिएट पब्लिशर, अभय देशाई ने भी संस्थान से इस्तीफा दे दिया था। बहरहाल, बालाकृष्णन कहां जा रहें हैं इसकी सूचना रिपोर्ट लिखे जाने तक नहीं मिली है।
‘मेल टुडे’ दिल्ली से प्रकाशित होने वाला डेली मार्निंग न्यूज़ पेपर है और इसमें ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप और ब्रिटेन के ‘डेली मेल’ की 74:26 की संयुक्त भागीदारी है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स