होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘प्रसार भारती’ के लिए सरकार नया रोडमैप बनाने पर विचार करेगी: अंबिका सोनी
‘प्रसार भारती’ के लिए सरकार नया रोडमैप बनाने पर विचार करेगी: अंबिका सोनी
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बता
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि सरकार, ‘प्रसार भारती’ के लिए नया रोड-मैप बनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत, ‘प्रसार भारती’ में कई नई पहल शुरू की जायेगी। यह बात, उन्होंने ‘दूरदर्शन’ की आरकाईव की छह सीडीज के विमोचन के मौके पर ‘श्री सत्य साई अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र’, नई दिल्ली में कही।
साथ ही, उन्होंने ‘प्रसार भारती’ के कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनसे जुड़े मुद्दों पर जल्द ही और जरूर विचार किया जाएगा। उन्होंने नए साल में, नई पहल और उनकी शुरुआत करने के संकल्पों का आह्वान किया।
समारोह के दौरान, विमोचन की गई सीडी में पाथ ब्रेकिंग डांसर, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मान सिंह, ‘पेटिंग्स ऑफ इंडिया’, ‘माइंड वॉच’, ‘सीक्रेट्स ऑफ शास्त्राज रिवील्ड बाइ गुरूज’, ‘फिलिग्री ऑफ रहीथ्म’ और ‘125 इयर्स ऑफ सुरभि’ शामिल है।
गौरतलब है कि हाल ही में, राजीव तकरू को ‘प्रसार भारती’ के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनसे पहले, बीएस लाली इस पद पर बने हुए थे। जिनको, कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप के कारण निलंबित कर दिया गया है। ‘प्रसार भारती’ की बोर्ड की हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया की राजीव तकरू तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक बीएस लाली के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रहे मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती। राजीव तकरू 1979 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ये एनआईएफटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) के जनरल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स