होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ 7जनवरी 2011 को पुणे से लॉन्च
‘महाराष्ट्र टाइम्स’ 7जनवरी 2011 को पुणे से लॉन्च
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘टाइम्स समूह’ ने मराठी दैनिक,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘टाइम्स समूह’ ने मराठी दैनिक, ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ को पुणे में 7 जनवरी, 2011 को लॉन्च करने का निर्णय किया है। समाचार पत्र के सभी पेज रंगीन होंगे और शुरुआत में 3 लाख प्रतियों का प्रकाशन किया जायेगा।
हालांकि, अभी यह ज्ञात नहीं हो सका है कि समाचार पत्र का मूल्य क्या होगा। प्रबंधन के अनुसार, इसका मूल्य अन्य समाचार पत्रों के मूल्य को ध्यान में रखते हुए तय किया जायेगा। पराग करांडीकर को पुणे संस्करण का रेजीडेंट संपादक बनाया गया है जो ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ के वरिष्ठ संपादक, अशोक पनवालकर के साथ मिलकर काम करेंगे।
‘टाइम्स समूह’ के भाषा व्यवसाय के निदेशक, रंजीत केट ने नए संस्करण पर टिप्पणी करते हुए कहा, “पुणे देश में सबसे रोमांचक बाजारों में से एक है। पुणे में, समाचार पत्र पाठकों की पहली पसंद मराठी है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ शहर में प्रमुख अंग्रेजी ब्रांड है और अब हम शहर में ‘मराठी भाषी’ पाठकों की संख्या को देखते हुए अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं।”
‘महाराष्ट्र टाइम्स’ पुणे मुख्य संस्करण के साथ ‘पुणे टाइम्स’ (मराठी), ‘प्रगति फास्ट’ (शिक्षा-कॅरियर) और ‘साप्ताहांत प्रॉपर्टी’ सप्लीमेंटस के रूप में पाठकों को मिलेगा।
‘महाराष्ट्र टाइम्स’ पुणे द्वारा विज्ञापनदाताओं को टार्जेट किए जाने के लक्ष्य पर, केट ने कहा, “हम समान रूप से राष्ट्रीय विज्ञापनदाताओं और पुणे की स्थानीय कंपनियों को आकर्षित करना चाहते हैं। जैसा कि, ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ का पुणे संस्करण बड़े पैमाने पर प्रकाशित होगा और, इसके पाठकों की संख्या भी अधिक होगी। इसको देखते हुए, बड़े और छोटे विज्ञापनदाता ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ में अपना विज्ञापन देना चाहेंगे।”
इस बीच, पाठकों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए अभियान की शुरुआत कर दी गई है। केट ने आगे कहा, “हम समाचार पत्र के प्रचार के लिए आउटडोर, एफएम रेडियो और समाचार पत्र का बड़े पैमाने पर उपयोग करेंगे।”
इसके अलावा, विज्ञापनदाताओं और एजेंसी के मोर्चे पर, समूह ने पुणे के बाजार में पहले से गतिविधि शुरू कर दिया है और यह प्रमुख महानगरों से बाहर प्रचार की प्रक्रिया में है।
पुणे संस्करण के शुभारंभ के लिए किए गए निवेश पर बोलते हुए केट ने कहा, “हम अपने प्रीमियम ब्रांड को लॉन्च करने के लिए कलात्मक प्रिंटिंग सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता वाले आयातित अखबारी कागजों का प्रयोग कर रहे हैं। हमने, संपादकीय और एड-सेल्स की बड़ी टीम को ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ पुणे संस्करण के लिए शहर में नियुक्त किया है।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स