होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विष्णु नागर शुक्रवार मैगजीन के संपादक बने
विष्णु नागर शुक्रवार मैगजीन के संपादक बने
<div><strong>सुप्रिया अवस्थी</strong></div> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम</strong></div> <div> 
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
सुप्रिया अवस्थी
समाचार4मीडिया.कॉम
शुक्रवार मैगजीन सबकी है इस विश्वास के साथ इस पत्रिका को और धारदार बनाने का विश्वास लेकर वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर शुक्रवार मैगजीन के संपादक बन गए हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी यही कोशिश रहेगी कि शुक्रवार को हर वर्ग के पाठक के पढ़ने योग्य बनाया जाये।
विष्णु नागर ने कहा कि मेरी प्रमुख प्राथमिकता इस मैगजीन को ज्वाइन करने की यही है कि इसकी रीडरशिप और सर्कुलेशन में बढ़िया कंटेंट के माध्यम से जितना हो सके उससे कहीं अधिक इजाफा कर सकूं। उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि इस मैगजीन का फोकस अभी तक सिर्फ राजनीति पर ज्यादा ही रहा है, लेकिन मैगजीन, समय और पाठक की मांग को देखते हुए इसके कंटेंट, लेआउट और डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। चूकिं इसकी प्रवृत्ति राजनीतिक है इसलिए पत्रिका को इसकी आत्मा से तो अलग नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार मैगजीन पर्ल ग्रुप की मैगजीन है। प्रदीप पंडित के इस्तीफा देने के बाद विष्णु नागर ने संपादक पद ज्वाइन किया है। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर हिंदुस्तान ग्रुप की साहित्यक मैगजीन कादंबनी में संपादक पद और नवभारत टाइम्स और नई दुनिया में भी काफी समय अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
टैग्स