होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जितना बेहतर करेंगे उतने ही सफल होंगे
जितना बेहतर करेंगे उतने ही सफल होंगे
<p><strong>के के गोयनका,एमडी, प्रभात खबर</strong></p> <div>मैं पिछले एक साल से समाचार4मीडिया देख रहा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
के के गोयनका,एमडी, प्रभात खबर
मैं पिछले एक साल से समाचार4मीडिया देख रहा हूं। और हर दिन इसमें सुधार होते पाया है। चूंकि सुधार होने की कोई सीमा नहीं होती है इसलिए आप आगे जितना बेहतर करते जाएंगे उतने ही सफल होते जाएंगे। समाचार4मीडिया की जो खूबी मैंने देखी कि आपने हर लेवल के प्लेयर्स का ध्यान रखा। फिर चाहे वह छोटे हों या बड़े। मेरा मानना है कि अब आपका जोर इनोवेशन पर होना चाहिए। कहीं भी, कुछ भी अच्छा काम हो रहा हो उसे अपने पाठकों तक पहुंचाना आपकी वरीयता होनी चाहिए। हालांकि आप लोग ऐसा कर भी रहे हैं। मैं तो अखबार से जुड़ा हूं इसलिए प्रिंट मीडिया की बात करें तो इंडस्ट्री से जुड़ा पूरे देश में जो भी हो रहा है उस पर फोकस होना चाहिए जैसे प्राइस वार। पुणे में महाराष्ट्र टाइम्स ने 11 रुपये में पूरे महीने का सब्सक्रिप्शन कर दिया इसका असर होगा, ऐसी खबरों पर और भी जोर देना होगा। दूसरे एक पाठक के तौर पर हम यह भी चाहते हैं कि कुछ ऐसे इंटरव्यू आए जो अखबार के मालिकों के हों या फिर इंडस्ट्री से जुड़े दूसरे बड़े लोगों के हों, जिससे इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव औऱ विस्तार की जानकारी सबको हो। इस सबके बाद रेवेन्यू मॉडल। चूंकि समाचार4मीडिया के पास एक्सचेंज4मीडिया जैसा बड़ा बैनर है इसलिए दोनों के ताल-मेल से आपको इसकी समस्या नहीं होनी चाहिए।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स