होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / समाचार4मीडिया ने नई उम्मीदें जगाई हैं
समाचार4मीडिया ने नई उम्मीदें जगाई हैं
<p><strong>शशि शेखर, प्रधान संपादक, हिन्दुस्तान</strong></p> <div>‘समाचार4मीडिया’ को हर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
शशि शेखर, प्रधान संपादक, हिन्दुस्तान
‘समाचार4मीडिया’ को हर रोज देखते-देखते न जाने कैसे समूचा एक साल गुजर गया। मैं इसे ‘कारगर एक वर्ष’ कहूंगा। इसकी सबसे बड़ी बजह यह है कि इस जानकारी परक वेबसाइट का आगमन एक ऐसे समय पर हुआ जब हिंदी मीडियो को एक भरोसेमंद और श्लील साइट की बेहद जरूरत थी। इस शून्य को भरने में ‘समाचार4मीडिया’ ने कामयाबी हासिल की, इसके लिए बधाई। मुझे इस साइट की विश्वसनीयता बेहद सराहनीय लगती है। खबरें पूर्णतया संतुलित और तथ्य परक होने से इत्मिनान रहता है कि हम जो जान रहे हैं वह सच है। आपके इंटरव्यू भी चुटीले और जानकारी परक होते हैं। सुकून की एक बात यह है कि ‘एक्सचेंज4मीडिया’ द्वारा संचालित होने के बावजूद यह उसकी छाया से अलग अपना एक खास मुकाम बनाने में सफल रही है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता। वटवृक्ष के नीचे दूसरे पेड़ नहीं पनपा करते। पर इस वेबसाइट ने थोड़े समय में न केवल शून्य को भरा है बल्कि नई उम्मीदें भी जगाई हैं। आप न सिर्फ आगे बढ़ें बल्कि मीडिया-जगत के दिल पर भी राज करें यही मेरी शुभकाननाएं हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स