होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 24 साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार
24 साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार
<div><b>समाचार4मीडिया ब्यूरो. कॉम</b></div> <div>साहित्य अकादमी ने 24 साहित्यकारों को साहित्य अकादमी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो. कॉम
साहित्य अकादमी ने 24 साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया । 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को कल वर्ष 2010 के लिए पुरस्कार दिया गया हैं। हिन्दी में उदय प्रकाश और मलयालम में एम पी वीरेंद्र कुमार भी इनमें शामिल हैं। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय और वरिष्ठ आलोचक सीताकांत महापात्र ने यह पुरस्कार प्रदान किए।
वर्ष 2010 का साहित्य अकादमी पुरस्कार हासिल करने वालों में उदय प्रकाश :हिन्दी:, उषा किरण खान :मैथिली:, वनीता :पंजाबी:, मंगत बादल :राजस्थानी:, मिथिला प्रसाद पाठक :संस्कृत:, लक्षमण दुबे :सिन्धी:, शीन काफ निजाम :उर्दू:, केशदा महंत :असमिया:, वाणी बसु :बांग्ला:, अरविन्द उजीर :बोडो: मनोज :डोंगरी:, एस्थर डेविड :अंग्रेजी:, धीरेंद्र महेता :गुजराती:, रहमत तरिकेरे :कन्नड:, बशर बशीर :कश्मीरी:, अरूण साखरदांडे :कोंकणी:, एम पी वीरेंद्र कुमार :मलयालम:, मोइराडथेम बरकन्या :मणिपुरी:, अशोक रा. केलकर :मराठी:, गोपीनारायण प्रधान :नेपाली:, पठानि पट्टनायक :ओडिया:, भोगला सोरेन :संताली: नांजिल नाडन :तमिल: और सैयद सलीम :तेलुगु: शामिल हैं।
इन पुरस्कारों की घोषणा दिसंबर में की गयी थी और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय और वरिष्ठ आलोचक सीताकांत महापात्र ने यहां एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक लेखक को प्रशस्ति पत्र, समृति चिह्न और एक लाख रुपये का नकद धनराशि प्रदान की गयी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स