होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मिस्त्र आंदोलन में न्यू मीडिया की भूमिका
मिस्त्र आंदोलन में न्यू मीडिया की भूमिका
<div><strong>सुप्रिया अवस्थी</strong></div> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम</strong></div> <div>मिस्त
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
सुप्रिया अवस्थी
समाचार4मीडिया.कॉम
मिस्त्र की जनता और प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से हटाने का जो अभियान चलाया जा रहा था उसमें मीडिया के उभरते माध्यम न्यू मीडिया का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। यहां तक कि अगर राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफा का श्रेय न्यू मीडिया को दिया जाए तो यह गलत न होगा। मिस्त्र में मुबारक की तीस साल चल रही तानाशाही सत्ता के विरुद्ध इंटरनेट के माध्यम से जनता में पल रहे गुस्से और अंसतोष को उतारा जा सका था।
इस क्रांति का सूत्रपात यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो द्वारा हुआ था, लेकिन फेसबुक द्वारा वहां की तानाशाही के खिलाफ शुरू हुई मुहिम ने इसे सड़क पर उतार दिया। मिस्त्र में यह मांग ट्यूनीशिया की लोकप्रिय क्रांति से प्रेरित होकर इस शुरू की गई थी। इतने बड़े प्रदर्शन में अगर प्रदर्शनकारियों की सूचनाओं का कोई माध्यम था तो वो सिर्फ ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे साइटें थी।
मिस्त्र में फैली बगाबत की चिंगारी से ड्रैगन कहे जाने वाले चीन को इतना डर सताने लगा है कि उसने माइक्रोब्लॉगिंग साइट और सोशल नेटवर्किंग साइट पर पांबदी लगा दी है। जिससे वहां के लोग दुनिया भर से जुड़ने वाले माध्यम फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब जैसे साइटों पर एक-दूसरे से संपर्क न कर सकें। इतना ही नहीं बल्कि सर्च इंजन गूगल में मिस्त्र शब्द के खोज पर भी रोक लगा दी गई थी।
न्यू मीडिया (ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब) ने अपनी शुरुआत से ही एक क्रांतिकारी की भूमिका निभायी है। यह दुनिया में व्यवस्था परिवर्तन हेतु परंपरागत माध्यम की अपेक्षा कहीं ज्यादा ताकतवर और तीव्रता से सूचनाओं एवं विचारों को पाठक, जनता और विभिन्न देशों में पहुंचाने का माध्यम है।
न्यू मीडिया पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी साइट ने बड़े खुलासे किए हों। propublic.org (प्रोपब्लिकाडॉटओआरजी) को तो पुलित्जर अवॉर्ड भी मिल चुका है। ‘तहलका’ भी मैच फिक्सिंग और रक्षा सौदों में दलाली का सनसनीखेज खुलासा कर चुकी है। विकीलीक्स ने खोजी पत्रकारिता को तथ्यों के साथ परोसा और दुनिया के कई मुल्कों की राजसत्ता से जुड़े गड़बडझालों को सामने रख चुका है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स