होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सहारा’ के अभिजीत सरकार बने ‘कम्युनिकेटर ऑफ द ईयर’
‘सहारा’ के अभिजीत सरकार बने ‘कम्युनिकेटर ऑफ द ईयर’
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया&rsq
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया’ के पांचवे ग्लोबल कॉनक्लेव में ‘सहारा इंडिया परिवार’ के ‘कॉरपोरेट कम्युनिकेशन’ के हेड अभिजीत सरकार को ‘कम्युनिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। यह सम्मान उन्हें कॉरपोरेट कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में उनके अद्वितीय योगदान के लिये नवाज़ा गया है। ‘पीआरसीआई पब्लिक रिलेशन’ और’ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन’ के विशेषज्ञों की एक ग्लोबल संस्था है जो कि कम्युनिकेशन के मुद्दों पर चर्चा करती है। इसके साथ ही, सेमिनार में और भी कई पुरस्कारों की घोषणा की गई।
‘सहारा इंडिया’ परिवार की कॉफी टेबल बुक ‘द गोल्डन इरा’ जो कि ‘सहारा इंडिया’ के डेढ़ दशक के इंडियन क्रिकेट के रिश्तों पर आधारित है को ‘कॉरपोरेट पब्लिकेशन ऑफ द ईयर’ कैटेगरी के तहत ‘गोल्डन अवार्ड’ दिया गया और ‘सहारा इंडिया’ को दूसरा गोल्डन अवार्ड, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ दिल्ली में ‘पब्लिक रिलेशन और कम्युनिकेशन एक्टिविटी’ में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘पब्लिक सर्विस कैम्पेन ऑफ द ईयर’ के लिए दिया गया। ‘सहारा इंडिया स्पोर्टस अवार्ड’ के माध्यम से सभी खेलों के खिलाड़ियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने और उनको सम्मानित करने के लिए ‘सहारा इंडिया’ परिवार को ‘सिल्वर अवार्ड’ से नवाज़ा गया।
वहीं, ‘सहारा परिवार’ की मैगजीन, ‘क्योर एंड केयर’ को कांस्य पदक दिया गया। यह अवार्ड, ‘हाउस जर्नल कैटेगरी’ के अंतर्गत दिया गया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स