होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे के सचिन कालबाग बने मिड-डे के एक्जीक्यूटिव एडिटर, नरेन्द्र त्रिपाठी भी जुड़े
इंडिया टुडे के सचिन कालबाग बने मिड-डे के एक्जीक्यूटिव एडिटर, नरेन्द्र त्रिपाठी भी जुड़े
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘मिड-डे’ ने नरेन्द्र त्रिपाठी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘मिड-डे’ ने नरेन्द्र त्रिपाठी को उत्तर क्षेत्र का प्रिंटर और प्रकाशक एवं सचिन कालबाग को एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले त्रिपाठी ‘रेडियो मंत्रा’ में सीओओ के पद पर थे और कालबाग ‘इंडिया टुडे समूह’ के साथ कार्य कर रहे थे।
इस नई नियुक्ति पर बोलते हुए त्रिपाठी ने कहा, “मैं संपूर्ण उत्तर भारत में ‘मिड-डे’ के मार्केटिंग, ब्रांडिंग, एड सेल्स आदि को देखूंगा। हम इस तरह से कार्य करेंगे जिससे ‘मिड-डे’ और ‘जागरण समूह’ दोनों को मजबूती मिले।”
‘रेडियो मंत्रा’ में कार्य करने से पहले, त्रिपाठी ‘एनडीटीवी’ में मार्च 2007 से लेकर जुलाई 2009 तक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर जुड़े हुए थे। त्रिपाठी ‘एनडीटीवी 24X7’ और ‘एनडीटीवी गुड टाइम्स’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे।
इस बीच, अभिजीत मजूमदार के स्थान पर कालबाग ‘मिड-डे’ के मुंबई, दिल्ली, पुणे और बंगलौर सहित चार संस्करणों का नेतृत्व करेंगे। कालबाग के पास देश-विदेश में कार्य करने का लंबा अनुभव है। उल्लेखनीय है कि कालबाग ने ‘मिड-डे’ में ट्रेनी फीचर लेखक और कॉपी एडिटर के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मैं मुंबई के प्रतिष्ठित अखबारों में से एक का एक्जीक्यूटिव एडिटर बन कर लौटा हूं।”
कालबाग ने इस अवसर पर कहा कि दूसरे समाचारपत्र ‘मिड-डे’ से उस स्थान को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “यह अपरिहार्य है, और मुझे मालूम है और मैं स्वीकारता हूं कि हमारे प्रतिद्वंदी ऐसा करने को प्रतिबद्ध हैं। इसलिए, मेरी सबसे बड़ी प्रथमिकता और जिम्मेदारी ‘मिड-डे’ के उस स्थान को फिर से हासिल करना और मुंबई के पाठकों के बीच ‘मिड-डे’ को अधिक से अधिक पहुंचाना होगा।”
कालबाग, प्रशासनिक रूप से ‘मिड-डे इंफोमीडिया लिमिटेड’ के सीईओ, मंजीत घोषाल को रिपोर्ट करेंगे। हालांकि, संपादकीय में वे स्वतंत्र रूप से कार्य करेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स