होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मई से मार्केट में उतरेगा ‘दिव्य मराठी’
मई से मार्केट में उतरेगा ‘दिव्य मराठी’
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘दैनिक भास्कर ग्रुप’ का मराठी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘दैनिक भास्कर ग्रुप’ का मराठी अखबार, ‘दिव्य मराठी’ मई से मार्केट में उतर रहा है। ‘भास्कर ग्रुप’ अखबार के लिए जोर-शोर से तैयारी में लगा है। इसका पहला एडिशन मई में औरंगाबाद से लॉन्च किया जायेगा, उसके बाद नासिक से जून में और उसके बाद, जलगांव एडिशन लॉन्च किया जायेगा। ‘दिव्य मराठी’ को इस मार्केट मे पहले से मौजूद ‘लोकमत’ और ‘सकाल ग्रुप’ से कड़ी टक्कर लेनी होगी।
ग्रुप के द्वारा सर्वे का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। सर्वे के माध्यम से लोकल मार्केट की मांगो को जानने की कोशिश की गई है। पहले एडिशन के लिए डेढ़ लाख प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी जिसमें से अस्सी हजार प्रतियां औरंगाबाद के लिए और शेष प्रतियां इसके पड़ोसी शहरों और जिलों में बांटी जाएंगी।
इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, अखबार का मूल्य ढ़ाई रुपये रखा जायेगा। ‘दिव्य मराठी’ के प्रचार के लिए ओओएच कैम्पेन भी शुरू कर दिया गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स