होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड
एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड
<div><b>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</b></div> <div> </div> <div> ‘एक्सचेंज4मीडिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स’ (इनबा) का आयोजन इस वर्ष 27 अगस्त 2011 को नईदिल्ली के होटल ललित में किया जायेगा। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के चेयरमैन, शेखर गुप्ता इस वर्ष के लिए जूरी अध्यक्ष हैं। ‘इनबा’ में इस वर्ष क्षेत्रीय न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। ‘इनबा’ की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। ‘इनबा’ टेलीविजन न्यूज़ के क्षेत्र में अच्छे कार्यों को मान्यता देता है और भारत में टेलीविजन ब्रॉकास्टिंग के भविष्य को आकार देने के लिए जिम्मेदार ब्रॉडकास्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स को सम्मानित करता है।
इस वर्ष, कुल 35 पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा। इस समारोह में, पिछले साल की तुलना में भागीदारी का स्तर बढ़ने की संभावना है। इस वर्ष हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा, क्षेत्रीय भाषाओं से भी प्रविष्टयों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष, ईनबा में 11 पुरस्कार भारतीय भाषाओं में न्यूज़ प्रसारकों को दिया जायेगा।
‘एक्सचेंज4मीडिया इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स’ (ईनबा) के चौथे संस्करण में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड दिए जायेंगे।
1. प्रोग्रामिंग
(अंग्रेजी और अन्य सभी भारतीय भाषाओं में प्रविष्टियां आमंत्रित)
101. बेस्ट करंट अफेयर्स प्रोग्राम (सर्वश्रेष्ठ करंट अफेयर्स कार्यक्रम)
102 बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम (सर्वश्रेष्ठ व्यापार कार्यक्रम)
103 बेस्ट टॉक शो (सर्वश्रेष्ठ टॉक शो)
104 बेस्ट इन डेप्थ सीरिज
105 बेस्ट इन शो ग्राफिक्स
106 बेस्ट न्यूज़ कवरेज – नेशनल
107 बेस्ट न्यूज़ कवरेज - इंटरनेशनल
(सिर्फ भारतीय न्यूज़ चैनलों के लिए)
2. पर्सनैलिटी
(अंग्रेजी और सभी भारतीय भाषाओं के लिए)
201. बेस्ट एंकर
202 बेस्ट स्पॉट न्यूज़ रिपोर्टिंग
203. बेस्ट कंटीन्यूयिंग कवरेज बाइ ए रिपोर्टर
204 बेस्ट वीडियोग्राफर
205 बेस्ट वीडियो एडिटर
206 बेस्ट न्यूज़ प्रोड्यूसर
3. स्पेशल अवार्ड इन इंडियन लैंग्वेज (भारतीय भाषाओं में विशिष्ट पुरस्कार)
(किसी भी भारतीय भाषा में बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम को पुरस्कृत किया जायेगा)
301 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्रामिंग इन असमिया (असमिया में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
302 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्रामिंग इन बंगाली (बंग्ला में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
303 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन गुजराती (गुजराती में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
304 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन हिन्दी (हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
305 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्रामिंग इन कन्नड़ (कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
306 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन मलयालम (मलयालम में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
307 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन मराठी (मराठी में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
308 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन उड़िया (उड़िया में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम)
309 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन पंजाबी (पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
310 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन तमिल (तमिल में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
311 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन तेलुगू (तेलुगू में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
4. मार्केटिंग
(अंग्रेजी और सभी भारतीय भाषाओं के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित)
401 बेस्ट इंटीग्रेशन ऑफ ए ब्रांड इन ए न्यूज़ प्रोग्राम
402 बेस्ट पब्लिक सर्विस कैंपेन फॉर ए ब्रांड बाइ ए न्यूज़ चैनल
403 बेस्ट चैनल मार्केटिंग
404 बेस्ट चैनल या प्रोग्राम प्रोमो
405 बेस्ट वेबसाइट
5. ओवरऑल एक्सेलेंस (अंग्रेजी सहित सभी भारतीय भाषाओं के लिए)
501 यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर – एडिटोरियल
502 यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर – बिजनेस
503 न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर
504 चैनल हैड ऑफ द ईयर – बिजनेस
505 चैनल हेड ऑफ द ईयर – एडिटोरियल
506. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (जूरी के द्वारा नामांकित, इसके लिए प्रविष्टियां आमंत्रित नहीं।)
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स