होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हरियाणा में पंजाब केसरी के पाठकों में बढ़ोतरी

हरियाणा में पंजाब केसरी के पाठकों में बढ़ोतरी

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>हरियाणा के अधिकांश हिन्दी समाचारपत्रों के पाठक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

हरियाणा के अधिकांश हिन्दी समाचारपत्रों के पाठकों की संख्या में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, कमी आई है। हालांकि, हिन्दी दैनिकों के पाठकों की संख्या एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 34 लाख 26 हजार हो गई है। इस तरह से, हिन्दी दैनिकों में 2.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हरियाणा में, दिलचस्प रूप से अंग्रेजी दैनिकों ने पाठकों को अपनी ओर खींचा है। 2011 की पहली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में अंग्रेजी दैनिकों के पाठकों में 33.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंग्रेजी दैनिकों ने अपने साथ नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 लाख 26 हजार पाठकों को जोड़ा है।
 
हिन्दी समाचारपत्र, ‘दैनिक भास्कर’ के पाठकों की संख्या में 2010 की तुलना में, 2011 की पहली तिमाही में पाठकों की संख्या 13 लाख 90 हजार से घटकर 13 लाख 33 हजार हो गई है। हिन्दी दैनिकों में, टॉप पांच में, ‘पंजाब केसरी’ एक मात्र समाचारपत्र है जिसके पाठकों की संख्या में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह आंकड़ा 9 लाख 89 हजार हो चुका है। ‘दैनिक जागरण’ के पाठकों में 2010 की पहली तिमाही की अपेक्षा 0.96 प्रतिशत की कमी आई है और इस तरह से, इसके पाठकों की संख्या 9 लाख 28 हजार रह गई है। ‘हरिभूमि’ और ‘अमर उजाला’ के पाठकों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के पाठकों की संख्या में भी एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 2011 की पहली तिमाही में 5.21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है और यह 91 हजार पाठकों तक पहुंचने में कामयाब रहा है। ‘आज समाज’ ने 2011 की पहली तिमाही में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 1 लाख 9 हजार पाठकों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।
 
अंग्रेजी दैनिकों में, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से पाठकों की वृद्धि के मामले में बाजी मार ली है और यह सबसे तेजी से बढ़ने वाला अंग्रेजी समाचारपत्र बन गया है। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के पाठकों की संख्या में 49.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और इस तिमाही के अनुसार, 2 लाख 12 हजार पाठकों तक पहुंचने में ‘हिन्दुस्तान’ कामयाब रहा है। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने अपने साथ इस तिमाही में 30 हजार पाठकों को जोड़ा है और यह 1 लाख 91 हजार पाठकों तक पहुंचने में कामयाब हुआ है। ‘द ट्रिब्यून’ के पाठकों की संख्या में भी एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 53.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इस तिमाही में, ‘द ट्रिब्यून’ के पाठकों की संख्या 1 लाख 32 हजार हो गई है।
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

24 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago