होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बड़े परिवर्तन की दिशा में उठा कदम: मुकेश कुमार
बड़े परिवर्तन की दिशा में उठा कदम: मुकेश कुमार
<div><span style=color: #0000ff><b>मुकेश कुमार, संपादक, न्यूज एक्सप्रेस </b><b> </b></span
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
मुकेश कुमार, संपादक, न्यूज एक्सप्रेस
इस घटना के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे हम गुलाम भारत में रह रहे हैं। यह घबराई हुई सरकार की हरकत है। जो भ्रष्टाचार के बोझ के तले दबी हुई है। पूरे देश में जो गुस्सा फैला हुआ है उसकी तरफ से आंख मूदने की कोशिश सरकार कर रही है। सरकार को ऐसा लगता है कि जिस तरह स्वामी रामदेव को दरकिनार कर दिया उसी तरह से इस आन्दोलन को भी बन्द कर देगी। लेकिन जिस पैमाने पर पूरे देश भर में लोग बाहर निकले हैं और अपने गुस्से का खुल कर इजहार कर रहे हैं उससे लगता है कि सरकार अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पायेगी। ऐसे में कुछ निर्णायक कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता सरकार के पास नहीं बचता है।
यह बात सही है कि अनशन औऱ आंदोलन से भ्रष्टाचार का खात्मा तो नहीं हो सकता है क्योंकि भ्रष्टाचार का सवाल पूरी व्यवस्था से जुडा हुआ है। लेकिन केवल यही मानकर कदम न उठाए जाएं यह भी गलत है। जब तक समूची व्यवस्था को बदलने का इंतजाम नही होता, तब तक बहुत बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं की जा सकती। लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है यह आन्दोलन निरर्थक है। इसे आप बड़े परिवर्तन की दिशा में छोटा-सा कदम मान सकते हैं। देखना यह होगा कि यह लड़ाई केवल सत्ता परिवर्तन तक ही नहीं रह जाये, यह एक कोशिश जरूर है। लेकिन मुझे अब यह लगता है जिस तरह हमारी सरकारों ने लोगों पर बजार की तानाशाही को थोपा है। उसमें सत्ता और व्यवस्था दोनो ही तानाशाह बनते जा रहे है।
टैग्स