होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नवदुनिया का नया एडिशन ‘नवदुनिया फास्ट’ लॉन्च
नवदुनिया का नया एडिशन ‘नवदुनिया फास्ट’ लॉन्च
<p><strong>आरिफ खान मंसूरी</strong></p> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम </strong></div> <div>नईदुनिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
नईदुनिया ने अपना एक नया एडिशन ‘नवदुनिया फास्ट’ भोपाल से लॉन्च किया है। यह आठ पेज का अखबार होगा जिसमें फटाफट खबरें होंगी। नवदुनिया फास्ट में लोकल खबरों को प्रमुखता दी जायेगी। समाचार4मीडिया से बात करते हुए नई दुनिया मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ के ग्रुप एडिटर उमेश त्रिवेदी ने बताया कि आज लोगों को पास समय नहीं है तो लोगों की उपेक्षाओं को देखते हुए इस अखबार को लॉन्च किया गया है। इसमें खबरों को इस तरीके से पेश किया जाएगा जिससे पाठक को खबर पढ़ने में ज्यादा वक्त न लगे। इस अखबार का नेतृत्व राजेश सिरोठिया को सौंपा गया है।
उमेश त्रिवेदी ने कहा कि अभी हमने भोपाल में लॉन्च किया है, जल्द ही हम लोग दूसरी जगहों से भी इस अखबार को लॉन्च करेंगे। कंटेंट के बारे में उमेश त्रिवेदी का कहना है कि अखबार का कंटेंट स्थानीय खबरों पर आधारित होगा जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता मिलेगी। साथ ही समाज से जुड़े हर एक पहलुओं की खबर अखबार में दी जायेगी। चाहे वह राजनीति हो, खेल हो या फिर मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़ी हो।
अखबार के लॉन्चिग समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, अभिनेता मुकेश तिवारी और चेतन पंडित, नई दुनिया के सीईओ विनय छजलानी और नईदुनिया के प्रधान संपादक आलोक मेहता शामिल हुए।
लॉन्चिंग के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा क आज कि सब कुछ फास्ट है और मुझे पुरा विश्वास है कि नवदुनिया फास्ट नए मुल्य लेकर आगे बढ़ेगा।
नईदुनिया/नवदुनिया के सीईओ विनय छजलानी ने नईदुनिया की पत्रकारीय प्रतिबद्धताओं का उल्लेख किया, वहीं इसको सबसे तेज गति से बढ़ता अखबार बताया। उन्होंने कहा कि नईदुनिया में जो सच है, वह जरुर छपेगा। लेकिन जो गलत है, उसे कोई माई का लाल कितनी ही कोशिश कर ले, नहीं छपेगा। नईदुनिया की यही शैली है।विश्वसनीयता है।
नवदुनिया फास्ट के संदर्भ में छजलानी ने कहा कि हम हिम्मत के साथ यह नया प्रयोग उस पाठक के लिए कर रहे हैं, जो कहीं न कहीं छूटता जा रहा है। इसका नाम ‘फास्ट’ इसलिए है, क्योंकि जिंदगी आज बहुत फास्ट हो गई है। प्रगति फास्ट, खबर फास्ट। सब कुछ फास्ट। लेकिन इस फास्ट को पढ़ते-पढ़ते भी उस पाठक में धैर्य आ जाएगा।
नईदुनिया के प्रधान संपादक आलोक मेहता ने सरकार से आग्रह किया कि व्यावसायिकता के इस दौर में उसे उन अखबारों को संरक्षण और सहयोग देना चाहिए जो नैतिकता में विश्वास रखते हैं। उन्होने कहा कि विश्वसनीयता ही नईदुनिया की पूंजी है। ‘नवदुनिया फास्ट’ में भी इन मूल्यों को कायम रखा जाएगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स