होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पंजाबी अखबारों में ‘अजित’ नंबर एक पर बरकरार
पंजाबी अखबारों में ‘अजित’ नंबर एक पर बरकरार
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>पंजाबी अखबारों में इस तिमाही में नकारात्मक परि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पंजाबी अखबारों में इस तिमाही में नकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इंडियन रीडरशिप सर्वे 2011 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार केवल ‘अजित’ अखबार ने अपने पाठकों में बढ़ोतरी की है बाकि सभी अखबारों की पाठक संख्या में कमी दर्ज की है। पिछले तिमाही की तुलना में इस बार ‘अजित’ ने अपनी पाठक संख्या में 3 फीसदी की वृद्धि की है। जबकि ‘जग बाणी’ और ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ के पाठक संख्या में गिरावट आई है।
11 लाख 65 हजार पाठकों के साथ ‘अजित’ ने अपनी नंबर एक की पोजिशन बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। इसने पिछली तिमाही की तुलना में 35 हजार और सालभर में 34 हजार नये पाठक जोड़े हैं।
पिछली तिमाही की तुलना में इस बार 5 फीसदी पाठकों में गिरावट के साथ जगबाणी की पाठक संख्या 10 लाख 29 हजार से गिरकर 9 लाख 74 हजार रह गई है। पूरे सालभर में, इसके पाठकों की संख्या में 52 हजार की कमी दर्ज की गई है।
‘पंजाबी ट्रिब्यून’ ने अपने सबसे ज्यादा पाठक खोये हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 लाख 38 पाठक संख्या वाले ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ ने सालभर में अपने 1 लाख 75 हजार पाठक खोये हैं। पिछली तिमाही की तुलना में इसने करीब 40 हजार पाठक खोये हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स