होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आकाश पहुंचे इंडिया टीवी, मौर्य टीवी, पत्रिका, जागरण में भी बदलाव
आकाश पहुंचे इंडिया टीवी, मौर्य टीवी, पत्रिका, जागरण में भी बदलाव
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </strong></p> <div>साधना न्यूज में कार्यरत आकाश शर्मा ने संस्थान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
साधना न्यूज में कार्यरत आकाश शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर की है। समाचार4मीडिया को भेजे गये एक मेल में इसकी जानकारी दी गई है। वहीं पटना से प्रसारित हो रहे मौर्य टीवी में यूपी ब्यूरो के को-ऑर्डिनेटर संजय कुमार ने भी संस्थान का साथ छोड़ दिया है वो अब आर्यन टीवी के साथ जुड़ने जा रहे हैं। मौर्य टीवी से एंकर अंकुर कुमार झा ने आर्यन टीवी ज्वाइन किया है।
एक अन्य खबर के मुताबिक राजस्थान पत्रिका, जयपुर के साथ बतौर चीफ रिपोर्टर काम कर रहे मनीष गोधा ने भास्कर का अंग्रेजी अखबार डीएनए ज्वाइन किया है। दैनिक जागरण मथुरा से जुड़े असिस्टेंट ब्यूरो चीफ आगरा के सी. न्यूज पहुंच गये हैं। इससे पहले वो अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे। टीवी100 में काम कर चुके नितिन मुकेश सिन्हा ने अपनी नई पारी की शुरुआत बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर एमएच1 के साथ शुरू की है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स