होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 2014 तक एनालॉग केबल टीवी सेवाएं हो जाएंगी बंद

2014 तक एनालॉग केबल टीवी सेवाएं हो जाएंगी बंद

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>देश में 2014 तक एनालॉग केबल टीवी सेवाएं पूरी त

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

देश में 2014 तक एनालॉग केबल टीवी सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी और डिजिटल सेवाएं उसका स्थान लेंगी।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री सीएम जातुया ने कहा कि सरकार ने चरणबद्ध तरीके से देश में केबल टीवी सेवाओं में डिजिटलीकरण को लागू करने का फैसला किया है जिससे 2014 के अंत तक एनालॉग टीवी सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी।

जातुया ने कहा कि इसे चार चरणों में लागू किया जाएगा और पहले चरण के तहत 30 जून 2012 तक सभी महानगरों को इसमें शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में दस लाख से अधिक आबादी वाले 38 शहरों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने टीएम सेल्वागणपति के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

जातुया ने ईश्वरलाल शंकरलाल जैन के एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि सरकार ने ट्राई की सिफारिशों के आधार पर टीवी चैनलों की अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग की खातिर मौजूदा नीतिगत दिशानिर्देशों में कुछ संशोधन के लिए एक प्रस्ताव किया था जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात अक्टूबर 2011 को मंजूर कर लिया है। (भाषा)
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है