होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज का यूपी-उत्तराखंड न्यूज चैनल लॉन्च

इंडिया न्यूज का यूपी-उत्तराखंड न्यूज चैनल लॉन्च

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>इंडिया न्यूज ग्रुप ने अपना यूपी-उत्तराखंड आधार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

इंडिया न्यूज ग्रुप ने अपना यूपी-उत्तराखंड आधारित रीजनल न्यूज चैनल 18 जनवरी को लॉन्च कर दिया है। इस बारे में ग्रुप के सीईओ राकेश शर्मा ने बताया कि हम लोग देश की पूरी हिंदी बेल्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहते हैं। हम लोग आने वाले समय में इस पूरे हिंदी मार्केट को कवर करने में कामयाब होंगे। साल 2008 में स्थापित किया गया इंडिया न्यूज ग्रुप अपने चैनलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। ग्रुप ने अपना इंडिया न्यूज हरियाणा सितंबर2009 और अक्टुबर2010 में इंडिया न्यूज बिहार-झारखंड चैनल लॉन्च किया। फिर अक्टूबर 2011 में इंडिया न्यूज पंजाब लॉन्च किया गया। इसके अलावा ग्रुप मार्च 2012 में अपना एमपी और छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल लॉन्च करने वाला है। शर्मा का कहना है कि इस तरह से हमारे ग्रुप का पूरे हिंदी क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य पूरा होगा।
 
रेवन्यू मॉड्यूल के बारे में शर्मा ने बताया कि हम लोग रीटेल, कॉरपोरेट और सरकारी विज्ञापनों से अच्छे रेवन्यू की आशा कर रहे हैं।
 
पेड न्यूज पर अपने ग्रुप की पॉलिसी के बारे में शर्मा ने बताया कि हम लोग हमारे ग्रुप की किसी भी चैनल पर चुनाव के दौरान किसी भी तरह का राजनीतिक विज्ञापन नहीं दिखाएंगे। हम हमारे चैनल को एक ईमानदार, निष्पक्ष और विश्वसयनीय चैनल के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं। हम लोग इलेक्शन कमीशन और प्रेस कॉउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दी गई गाइडलाइन को फॉलो कर रहे हैं। इस तरह हम लोग हमारे दर्शकों को निष्पक्ष और विश्वसयनीय रिपोर्ट दिखा पाएंगे।
 
कंटेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य फोकस न्यूज पर होगा। जिसमें 70 फीसदी रीजनल और 30 फीसदी नेशनल न्यूज होगी। चुनाव समय के दौरान कई चुनाव से संबंधित प्रोग्राम, प्राइम टाइम डीबेट और विश्लेषण दिखाये जाएंगे।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है