होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीआर रामचंद्रन दोबारा बने ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ के प्रेसिडेंट
टीआर रामचंद्रन दोबारा बने ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ के प्रेसिडेंट
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>‘जी फाइल्स’ के टीआर रामचंद्रन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘जी फाइल्स’ के टीआर रामचंद्रन को लगातार दूसरे साल ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ के प्रेसिडेंट चुने गए। ‘ग्रेटर कश्मीर’ के अनिल आनंद जो निवर्तमान टीम में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत थे, को सेक्रेटरी जनरल के तौर पर निर्वाचित किया गया है। रामचंद्रन को 757 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, ‘द हिन्दू’ के निर्निमेश कुमार को 272 वोट मिले। वहीं, आनंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, पंकज सिंह जो पूर्व में ‘बीबीसी’ में प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थे को पराजित किया।
आनंद को जहां, 664 वोट मिले वहीं सिंह को 245 वोट प्राप्त हुए। निवर्तमान टीम के सेक्रेटरी जनरल रहे, संदीप दीक्षित ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। ‘यूनीवार्ता’ के अरुण केसरी नए वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 66 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सविता श्रीवास्तव को 289 वोट पड़े। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के महुआ चटर्जी संयुक्त सचिव के तौर पर निर्वाचित हुई हैं। उल्लेखनीय है कि यह पद वर्तमान में क्रिएट किया गया है। चटर्जी को जहां 577 वोट पड़े वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ‘एनडीटीवी’ के राजीव रंजन को 316 वोट पड़े।
‘एनडीटीवी’ के नदीम अहदम काजमी ने कोषाध्यक्ष के पद को बरकरार रखा है। उन्होंने ‘ज़ी बिजनेस’ के पवन कुमार को सीधी लड़ाई में पराजित किया। नदीम को जहां 737 वोट पड़े वहीं पवन कुमार को 355 वोट मिला।
कार्यकारी समिति के निर्वाचित सदस्यों में – अदित टंडन, अनंत भगैतकर, अवतार नेगी, दिनेश तिवारी, जीएन झा, जीतेन्द्र कुमार, जोमी थॉमस, कमल नयन नारंग, करुणा मदान, मनन कुमार, पारुल चंद्रा, संजय सिंह, संजीव उपाध्याय, संतोष कुमार, सौवाग्या के कार, और सुधि रंजन सेन शामिल हैं।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव का इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण निवर्तमान टीम जो क्लब की वित्तीय स्थिति को लेकर चुनाव लड़ रहा था, को जबरदस्त समर्थन मिला है। भारी बहुमत के साथ पांचों पदाधिकारियों के पदों पर विजयी रहा है और एक्जीक्यूटिव कमिटी के 16 पदों में से 15 पदों पर विजयी हुआ है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स