होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल हिमाचल आजकल लॉन्च
न्यूज चैनल हिमाचल आजकल लॉन्च
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम</strong></p> <div>हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्थानीय न्यूज चैनल की शुरूआत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्थानीय न्यूज चैनल की शुरूआत हिमाचल आज कल लॉन्चिंग कल हुई। चैनल के उद्घाटन के मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पी के धूमल मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पेड न्यूज लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस चैनल के हेड जनसत्ता व ट्रिब्यून समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके कृष्ण भानु हैं। चैनल को अभी लाइसेंस नहीं मिला है, इसलिए फिलहाल दिशा चैनल पर टाइम स्लाट लेकर हिमाचल आजकल नाम से पांच छह बुलेटिन चलाए जा रहे हैं। दिशा चैनल धार्मिक चैनल है जिसे अब करेंट अफेयर्स के चैनल में तब्दील किया जा रहा है। इसके हेड माधवकांत मिश्रा हैं।
मुख्यमंत्री प्रो. धूमल ने अपने संबोधन में तारा बिजनैस ग्रुप को शिमला से चैनल आरम्भ करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि यह चैनल राज्य के हितों को सशक्त रूप से रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि चैनल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को उचित स्थान दिलाने में भी सहायक होगा तथा अनछुए क्षेत्रों को विश्व के सामने लायेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के क्षेत्र में आदर्श बन कर उभरा है और विभिन्न टी.वी. चैनलों व अन्यों स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा राष्ट्र स्तर पर किए गए सर्वेक्षणों में प्रदेश को देश भर में अग्रणी आंका गया है।
प्रो. धूमल ने कहा कि राज्य के विकास में प्रदेश के लोगों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आधुनिक हिमाचल प्रदेश की सुदृढ़ नींव रखने में डा. वाई.एस. परमार द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि उसके बाद राज्य ने दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति की तथा देश भर में विकास का आदर्श बन कर उभरा। मुख्यमंत्री ने ‘पेड न्यूज़’ की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाचार भेजने में निष्पक्षता मीडिया की विश्वसनीयता को बढ़ाता है और लोगों का विश्वास जीतने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के साथ-साथ वीरों की भूमि भी है। बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा सशस्त्र सेना के माध्यम से देश सेवा कर रहे हैं। प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों को शामिल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आशा जताई कि यह चैनल प्रदेश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करेगा और उन्हें गुणात्मक समाचार एवं विचारों से अवगत करवाएगा।
चैनल के एडिटर-इन-चीफ कृष्ण भानु ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बागवानी मंत्री श्री नरेन्द्र बरागटा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री जय राम ठाकुर, सांसद प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, विधायक सर्वश्री सुरेश भारद्वाज, डा. रामलाल मारकण्डेय, किशोरी लाल सागर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयेाग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सीएम शर्मा, सेना प्रशिक्षण कमाण्ड के चीफ ऑफ स्टाफ ले। जनरल राजेश कोछड़, पुलिस महानिदेशक डा. डी.एस मन्हास,विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
(प्रेस रिलीज)
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स