होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिव्य मराठी का शोलापुर एडिशन शुरू
दिव्य मराठी का शोलापुर एडिशन शुरू
<p><strong> समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>दैनिक भास्कर समूह के मराठी अखबार दैनिक द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दैनिक भास्कर समूह के मराठी अखबार दैनिक दिव्य मराठी के अहमदनगर संस्करण शुरू करने के बाद अब शोलापुर संस्करण लॉन्च किया है। यह अखबार का पांचवा एडिशन और देश के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह का यह 65 वां संस्करण होगा। गौरतलब है कि समूह का विस्तार 13 राज्यों में है और यह चार भाषाओं में समाचार पत्र प्रकाशित करता है।
डीबी कॉर्प के एमडी सुधीर अग्रवाल का इस बारे में कहना है कि इस लॉन्च के जरिए से हम लोग महाराष्ट्र में अपना उपस्थिति को बढ़ा रहे हैं। अभी इस अखबार के पूरे महाराष्ट्र में पांच एडिशन हैं।
भास्कर समूह ने पिछले वर्ष मई में मराठवाड़ा की राजधानी कहे जाने वाले औरंगाबाद से मराठी भाषा में अखबार का प्रकाशन शुरू किया। इसके बाद उत्तर महाराष्ट्र के प्रमुख शहर नासिक से इसका दूसरा संस्करण जुलाई 2011 में शुरू हुआ। यही सिलसिला स्वर्ण नगरी के नाम से ख्यात खानदेश क्षेत्र के जलगांव में भी जारी रहा जहां सितम्बर से दैनिक दिव्य मराठी प्रकाशन शुरु हुआ। इसी वर्ष अक्टूबर माह में अहमदनगर से अखबार के चौथे संस्कऱण का प्रकाशन शुरू हुआ।
गौरतलब है कि दिव्य मुख्य संपादक कुमार केतकर हैं, जबकि महाराष्ट्र के संपादक अभिलाष खांडेकर हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टलएक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स