होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनिल पटेल पहुंचे आई-नेक्स्ट बरेली, कई संस्थानों में फेरबदल
अनिल पटेल पहुंचे आई-नेक्स्ट बरेली, कई संस्थानों में फेरबदल
<p><strong>समाचार4मीडिया,काम</strong></p> <div>‘हरिभूमि’, दिल्ली से पत्रकार अनिल पटेल ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया,काम
‘हरिभूमि’, दिल्ली से पत्रकार अनिल पटेल ने इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपनी नई पारी आई-नेक्स्ट बरेली के साथ शुरू की है। वे पिछले 5 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पटेल इससे पहले ‘सहारा समय’ और ‘पंजाब केसरी’ में काम कर चुके हैं। हाल ही में, अनिल ने अन्ना आंदोलन के दौरान बेहतरीन रिर्पोटिंग की थी।
‘नईदुनिया’ से ‘नेशनल दुनिया’ आये लोगों में गुडगांव के क्राइम रिर्पोटर, राकेश गर्ग ने ‘नेशनल दुनिया’ से इस्तीफा दे दिया है वे पिछले तीन दशकों से गुडगांव में क्राइम कवर कर रहे है। वे ‘नईदुनिया’ से पहले ‘अमर उजाला’ और ‘हिन्दुस्तान’ में भी काम कर चुके हैं।
वही, ‘हिन्दुस्तान’ बनारस से आदर्श शुक्ला का तबादला लखनऊ कर दिया गया है उन्हे यहां डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गयी है। वे पिछले काफी समय से बनारस में कार्यरत थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स